लाइव न्यूज़ :

पुणे की इस महिला ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर दिया ऐसा तोहफा, किसी ने नहीं की होगी कल्पना

By सुमित राय | Updated: September 18, 2018 10:48 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 68वें जन्मदिन पर पुणे की एक महिला ने ऐसा तोहफा दिया, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी।

Open in App

नई दिल्ली, 18 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 68वें जन्मदिन पर पुणे की एक महिला ने ऐसा तोहफा दिया, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। भारतीय पैराजम्पर शीतल महाजन ने सोमवार को शिकागो में 13 हजार फीट की ऊंचाई से विमान से छलांग लगाकर पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। छलांग लगाने के दौरान शीतल महाजन ने हाथों में प्रधानमंत्री मोदी की जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए एक पोस्टर थामे हुईं थीं।

शीतल ने अपना यह वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया। शीतल ने 13 हजार की ऊंचाई पर उड़ रहे प्लेन से छलांग लगाई और इस पूरी प्रक्रिया को उनके साथी कैमरामैन सुदीप कोडावती ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड  किया। इसे सही ढंग से कैप्चर करने के लिए सुदीप ने कैमरे के साथ इतनी ही उंचाई से छलांग लगाई।

4 साल से करना चाहती हैं पीएम मोदी से मुलाकात

पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देने के बाद शीतल ने कहा कि वह पिछले चार साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उनका प्रयास अभी तक सफल नहीं हो सका है। इस छलांग के बाद मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री कार्यालय से कोई जवाब मिलेगा।

कौन हैं शीतल महाजन ?

34 साल की शीतल महाजन पुणे की रहने वाली हैं। उन्होंने पुणे के फर्ग्यूसन कॉलेज से बैचलर ऑफ साइंस (जूलॉजी) की स्टडी की है। शीतल जुड़वां बेटों की मां हैं, जिनकी उम्र 9 साल है। शीतल के नाम पर स्काई डाइविंग और पैराजंपिंग की अलग-अलग कैटोगरी में 18 नेशनल और 6 से ज्यादा इंटरनेशनल रिकॉर्ड दर्ज है।

शीतल ने अपने एडवेंचर स्पोर्ट की शुरुआत अप्रैल 2004 में की, तब उन्होंने नॉर्थ पोल पर माइनस 37 डिग्री टेम्परेचर में 2400 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई थी। 2016 में एंटार्कटिका में 11,600 फीट से जंप किया। तब शीतल की उम्र महज 23 साल थी और ऐसा करने वाली दुनिया की पहली और यंगेस्ट महिला बनीं थीं। 14 साल के एडवेंचर स्पोर्ट्स करियर में वह 7 महाद्वीपों में स्काईडाइविंग कर चुकी हैं। इसके लिए एयरो क्लब ऑफ इंडिया ने पिछले साल उन्हें प्रतिष्ठित FAI साबिहा गोक्सेन मेडल के लिए नॉमिनेट किया था।

नौवारी साड़ी पहन 13 हजार फीट उंचाई से लगाई थी छलांग

पद्म पुरस्कार से सम्मानित भारतीय स्काइ डाइवर शीतल महाजन ने थाईलैंड में 13 हजार फीट की उंचाई से छलांग लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया था। यह रिकॉर्ड इसलिए खास था, क्योंकि शीतल ने महाराष्ट्रीय संस्कृति का प्रतीक मानी जानी वाली नौवारी साड़ी पहनकर छलांग लगाई था। यह कारनामा करने वाली वो इंडिया की पहली महिला बनी थीं। इसके अलावा वो पिछले साल अमेरिका के सन फ्रांसिस्को में 30 हजार फीट की उंचाई से छलांग लगा चुकी हैं।

हॉट एयर बैलून में की थी शादी

रोमांचक अंदाज में पीएम मोदी को बधाई देने वाली शीतल की पर्सनल लाइफ भी काफी रोमांचक है। उन्होंने नवंबर 2011 में स्काई डाइवर वैभव से शादी की था। शीतल की शादी कोई आम शादी नहीं थी, उन्होंने शादी की सभी रस्में पुणे के आसमान में 750 फीट ऊंचाई पर हॉट एयर बैलून में पूरी की थीं। यह देश का पहला सिविलियन कपल है, जो स्काई डाइवर है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमहाराष्ट्रखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

अन्य खेल अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण