लाइव न्यूज़ :

क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रही शैली सिंह, विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप में लंबी कूद के फाइनल में पहुंची

By भाषा | Updated: August 20, 2021 16:39 IST

Open in App

लंबी कूद की उदीयमान एथलीट शैली सिंह ने अपेक्षानुरूप प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को यहां अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 6.40 मीटर के साथ क्वालीफिकेशन दौर में शीर्ष पर रहकर फाइनल में जगह बनायी। सत्रह वर्षीय शैली को भारतीय एथलेटिक्स का भावी स्टार माना जाता है। उन्होंने महिलाओं की लंबी कूद के ग्रुप बी में अपनी तीसरी और अंतिम छलांग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरी छलांग में 5.98 मीटर की दूरी तय की थी। शैली को पदक का दावेदार माना जा रहा है लेकिन रविवार को होने वाला फाइनल काफी कड़ा होगा क्योंकि उसमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों ने जगह बनायी है।स्वीडन की 18 वर्षीय माजा असकाग ग्रुप ए में 6.39 मीटर के साथ शीर्ष पर और सभी प्रतिभागियों में दूसरे स्थान पर रही। उनके अलावा ब्राजील की लिसांद्रा मायसा कम्पोस (6.36 मीटर), जमैका की शांते फोरमैन (6.27 मीटर) और यूक्रेन की मारिया होरिलोवा (6.24 मीटर) भी पदक की दावेदार हैं। शैली ने जून में 6.48 मीटर छलांग लगाकर राष्ट्रीय (सीनियर) अंतरराज्यीय चैंपियनशिप जीती थी। झांसी में जन्मी शैली को उनकी मां ने पाल पोसकर बड़ा किया। उनकी मां कपड़े सिलकर आजीविका चलाती है। शैली अभी बेंगलुरू में लंबी कूद की प्रसिद्ध एथलीट अंजू बॉबी जार्ज की अकादमी में प्रशिक्षण लेती है। अंजू के पति बॉबी जार्ज उनके कोच हैं। अन्य स्पर्धाओं में नंदिनी अगसारा ने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ के सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई किया। वह चौथी हीट में चौथे और कुल 21वें स्थान पर रही। लेकिन तेजस शिरसे (पुरुषों की 100 मीटर बाधा दौड़), पूजा (महिलाओं की 1500 मीटर दौड़) और षणमुगा श्रीनिवास (पुरुषों की 200 मीटर दौड़) सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर पाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

विश्वपाकिस्तानी सेना और सहयोगी जमात-ए-इस्लामी ने 25 मार्च 1971 को बंगाली हिंदुओं के खिलाफ कत्लेआम किया, अमेरिकी सांसद ग्रेग लैंड्समैन ने कहा-‘‘युद्ध अपराध और नरसंहार’’ माना जाए?

ज़रा हटकेUP: झांसी टोल प्लाजा पर लाइन में लगी कारों में ट्रक ने मारी टक्कर, फुटबॉल की तरह उछल गया टोलकर्मी | Video

भारतVIDEO: झांसी में युवक को पत्नी का प्रेमी समझकर बेल्ट और रॉड से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टJhansi News: भूसे के ढेर में मिला लापता बच्चे का शव, घर में मिली लाश

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!