लाइव न्यूज़ :

पोलैंड टूर्नामेंट: बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचीं सरिता और मैरी कॉम, पदक किए पक्के

By भाषा | Updated: September 13, 2018 15:31 IST

सरिता देवी ने मैरी कॉम के साथ पोलैंड के गिलवाइस में चल रही महिलाओं की 13वीं अंतरराष्ट्रीय सिलेसियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक पक्के किए।

Open in App

नई दिल्ली, 13 सितंबर। एल सरिता देवी ने सेमीफाइनल में जगह बनाई और अंतिम चार में सीधे प्रवेश करने वाली अनुभवी मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम के साथ पोलैंड के गिलवाइस में चल रही महिलाओं की 13वीं अंतरराष्ट्रीय सिलेसियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक पक्के किए।

पूर्व विश्व चैंपियन और एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता सरिता ने 60 किग्रा वर्ग के पहले दौर में कजाखस्तान की ऐजान खोजाबेकोवा को हराने के बाद बुधवार रात चेक गणराज्य की एलेना चेकी को 5-0 से शिकस्त दी। वह सेमीफाइनल में कजाखस्तान की ही करीना इब्रागिमोवा से भिड़ेंगी।

पांच बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मैरी कॉम ने अब तक रिंग में पैर रखे बिना ही 48 किग्रा लाइट फ्लाइवेट वर्ग में खिलाड़ियों के छोटे ड्रॉ के कारण सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

भारत की पहली और एशियाई खेलों की एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज मैरी कॉम फिटनेस मुद्दों के कारण हाल में संपन्न एशियाई खेलों से बाहर रहने के बाद रिंग में वापसी कर रही हैं।

अन्य भारतीयों में रितु ग्रेवाल ने रूस की स्वेतलाना रोजा के खिलाफ 4-1 की जीत से 51 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई जबकि लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) चेक गणराज्य की मार्टिना श्मोरानजोवा को हराकर अंतिम चार में पहुंच गई हैं।

सीमा पूनिया (81 किग्रा से अधिक), प्विलाओ बासुमैत्री (64 किग्रा) और शशि चोपड़ा हालांकि अपने-अपने मुकाबले हारकर पदक की दौड़ से बाहर हो गई। सीमा को कजाखस्तान की लजात कुंगेबायेवा ने 5-0 से हराया जबकि बासुमैत्री को पोलैंड की नतालिया बारबुसिन्सका ने इसी अंतर से हराया। शशि के भी इंग्लैंड की एंजिला चैपमैन के खिलाफ इसी अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

टॅग्स :मैरी कॉममुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!