लाइव न्यूज़ :

रग्बी इंडिया को मिला ओडिशा सरकार का समर्थन, अंडर-18 टीम एशियाई चैम्पियनशिप में लेगी भाग

By भाषा | Updated: August 28, 2021 22:34 IST

Open in App

रग्बी इंडिया ने शनिवार को घोषणा की कि उन्हें ओडिशा राज्य सरकार के रूप में एक भागीदार मिल गया है और देश की अंडर-18 लड़कियों की टीम 18 और 19 सितंबर को उज्बेकिस्तान के ताशकंद में होने वाली एशिया रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप से खेल गतिविधियां फिर से शुरू करेगी।राष्ट्रीय प्रशिक्षण और चयन शिविर 14 अगस्त से भुवनेश्वर में केआईआईटी विश्वविद्यालय परिसर में शुरू हो चुका है और यह 16 सितंबर तक चलेगा।ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, ‘‘ रग्बी इंडिया और ओडिशा सरकार के बीच साझेदारी आकार लेने लगी है। मैं उन सभी लड़कियों को शुभकामनाएं देना चाहता हूं जो उज्बेकिस्तान में एशियाई सेवन्स मैच खेलने वाली अंडर-18 टीम में जगह बनाएंगी।’’हाल ही में फिटनेस और कौशल परीक्षण के परिणामों के साथ-साथ पिछली सब-जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर देश के 13 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों की 52 लड़कियों को शिविर में शामिल होने के लिए चुना गया है।ये खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के प्रसिद्ध कोच हेंड्रिक 'नास' बोथा (दक्षिण अफ्रीका दिग्गज रग्बी खिलाड़ी और चार बार साल के सर्वश्रेष्ठ रग्गी खिलाड़ी पुरस्कार के विजेता) और लुडविच वैन डेवेंटर (रग्बी सेवन्स विशेषज्ञ) की देखरेख में तैयारी करेंगे। इस दौरान भारतीय महिला रग्बी टीम के कप्तान वाहबिज भरूचा  के साथ जेनी ब्रूक्स (स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग विशेषज्ञ) भी टीम के साथ होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारतOdisha Tragedy: 10 जिंदा जले और जिंदगी से जूझ रहे 11, एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग

भारतओडिशा राज्यसभा चुनाव: 4 सीट पर मतदान, बीजेपी 2 और बीजद खाते में 1 सीट?, चौथी सीट पर कौन मारेगा बाजी?, कांग्रेस और सीपीएम के पास 15 विधायक, खरीद फरोख्त की संभावना?

भारतगोवा के बाद अब भुवनेश्वर के बार में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

क्राइम अलर्टBhubaneswar News: शादी का झांसा देकर महिला सब-इंस्पेक्टर से बनाए संबंध, फिर की दूसरी महिला से शादी; पुलिसकर्मी गिरफ्तार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!