लाइव न्यूज़ :

रोनाल्डो लेतोनजाम ने रच डाला इतिहास, ट्रैक एशिया कप में बनाया ये नया रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: September 10, 2019 22:34 IST

पदक तालिका में शीर्ष पर चल रहे भारत के खाते में दूसरे दिन चार पदक आया। भारतीय खिलाड़ियों ने पहले दिन 12 पदक जीते थे। वेंकप्पा शिवा के ने पुरुष जूनियर के तीन किलोमीटर स्पर्धा में स्वर्ण हासिल किया।

Open in App

भारतीय खिलाड़ी रोनाल्डो लेतोनजाम ने ट्रैक एशिया कप साइकिलिंग के दूसरे दिन भी शानदार खेल जारी रखते हुए पुरुषों की जूनियर 200 मीटर टाइम ट्रायल प्रतियोगिता में एशियाई रिकॉर्ड कायम किया। टूर्नामेंट के पहले दिन दो स्वर्ण पदक जीतने वाले रोनाल्डो ने क्वालीफाइंग दौर में 10.065 सेकंड के समय के साथ रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड चीन के लियू की के नाम था जिन्होंने 2018 में 10.149 सेकंड में रेस पूरा किया था।

जूनियर विश्व चैंपियन रोनाल्डो ने रिकॉर्ड कामय करने के बाद कहा, ‘‘मेरे ध्यान फाइनल के लिए क्वालीफाई करने पर था लेकिन जब मैंने स्कोर बोर्ड देखा, तो मुझे हैरानी और खुशी हुई।’’ पदक तालिका में शीर्ष पर चल रहे भारत के खाते में दूसरे दिन चार पदक आया। भारतीय खिलाड़ियों ने पहले दिन 12 पदक जीते थे। वेंकप्पा शिवा के ने पुरुष जूनियर के तीन किलोमीटर स्पर्धा में स्वर्ण हासिल किया।

पुरुष एलीट चार किलोमीटर वैक्तिगत स्पर्धा में पूनम चंद के रजत पदक हासिल किया। भारतीय खिलाड़ियों ने एलीट महिला वर्ग के तीन किलोमीटर स्पर्धा में दो पदक हासिल किए। एलांगबम देवी और इरूनंगबाम देवी ने इस स्पर्धा में क्रमश: रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!