लाइव न्यूज़ :

PWL: सुशील बिके सबसे महंगे, दिल्ली सुल्तांस ने खरीदा 55 लाख रुपये में

By IANS | Updated: December 24, 2017 17:55 IST

रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाले ईरान के हसन राहिमी साब्जाली के लिए हरियाणा ने 46 लाख रुपये दिए हैं। यूपी ने गीता फोगाट को 28 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है।

Open in App

दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के तीसरे सीजन के लिए हुई निलामी में सबसे महंगे बिके हैं। दिल्ली सुल्तांस ने शनिवार को हुई निलामी में 55 लाख रुपये में खरीदा है।

वहीं महिलाओं में विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली अमेरिका की हेलेना मारउलिस (57 किलोग्राम भारवर्ग) को हरियाणा हैमर्स ने 44 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। हेलेना ने ट्वीट किया, 'मैं काफी खुश हूं। भारत में खेली जाने वाली पीडब्ल्यूएल के सीजन-3 का हिस्सा बनकर मैं खुश हूं।'

रियो ओलम्पिक-2016 में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली साक्षी मलिक को मुंबई मराठी ने 39 लाख रुपये में खरीदा है। वहीं बजरंग पूनिया 65 किलोग्राम भारवर्ग में यूपी दंगल में खेलते नजर आएंगे। यूपी ने उनके लिए 25 लाख रुपये की कीमत चुकाई है। वहीं यूपी ने विनेश फोगाट के लिए 40 लाख रुपये दिए हैं। 

यूपी ने विनेश की बड़ी बहन गीता को (62 किलोग्राम भारवर्ग) में 28 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाले ईरान के हसन राहिमी साब्जाली के लिए हरियाणा ने 46 लाख रुपये दिए हैं। रियो ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता रूस के सोसलान रामोनोव 65 किलोग्राम भारवर्ग में मुंबई के लिए दांव लगाते हुए नजर आएंगे। मुंबई ने उनके लिए 38 लाख रुपये की राशि खर्च की है।

टॅग्स :सुशील कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट7 दिन में करो आत्मसमर्पण?, पहलवान सुशील कुमार को सुप्रीम कोर्ट में झटका, आखिर क्यों जेल में ओलंपिक पदक विजेता

भारतManu Bhaker Paris Olympics 2024 Medal: स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय, 2 मेडल जीतने वाले इंडियन प्लेयर

क्राइम अलर्टसागर धनखड़ हत्याकांड: पहलवान सुशील कुमार समेत 17 लोगों पर हत्या का आरोप तय

भारततिहाड़ जेल अगर गुब्बारा होता तो अब तक फट चुका होता, क्षमता से इतने अधिक हैं कैदी

भारतपिथौरागढ़ में मकानों के ढहने से तीन बच्चों समेत पांच की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!