लाइव न्यूज़ :

PWL: अच्छी शुरुआत के बावजूद हारी दिल्ली, मुंबई महारथी ने 5-2 से दी मात

By IANS | Updated: January 10, 2018 12:52 IST

टॉस मुम्बई की कप्तान साक्षी मलिक ने जीता और उन्होंने दिल्ली के स्टार पहलवान और डबल ओलिंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार को ब्लॉक दिया।

Open in App

सीरीफोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में प्रो रेसलिंग लीग-3 के पहले मुकाबले में मुम्बई महारथी टीम ने दिल्ली सुल्तान टीम को 5-2 से हरा दिया। मुम्बई की ओर से आंद्रेई सीमा, वेस्कन सेंथिया, सतेंदर मलिक और साक्षी मलिक के अलावा सोसलान रामलोव ने अपने-अपने मुकाबले जीते। वहीं दिल्ली के लिए संदीप और अल्बरोव असलन ही जीत हासिल कर सके।

संदीप ने दिल्ली को दिलाई अच्छी शुरूआत 

पहली बाउट में पुरुषों के 57 किलोग्राम भारवर्ग में दिल्ली सुल्तान के संदीप तोमर ने मुम्बई महारथी के उक्रेनी पहलवान आंद्रेई यात्सेंको को 12-9 से हराया। हाफ टाइम तक संदीप 10-0 से आगे चल रहे थे लेकिन दूसरे हाफ हाफ में वल्र्ड चैम्पियनशिप 2017 के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट यात्सेंको ने कई अच्छे अंक बटोरे और मुकाबले को रोचक बना दिया लेकिन पहले राउंड की बढ़त ने संदीप को जीत दिलाई।

उतार-चढ़ाव का खेल रहा जारी

दूसरी बाउट महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग में हुआ जहां दिल्ली की ट्यूनीशियन पहलवान मारोइ मेजिएन को मुम्बई की सीमा ने 5-1 से हराकर अपनी टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। सीमा 2017 की नैशनल चैम्पियनशिप और कॉमनवेल्थ चैम्पियनशिप 2017 की चैम्पियन हैं। 

हालांकि, पुरुषों के 92 किलोग्राम भारवर्ग में मैच की तीसरी बाउट में दिल्ली के अल्बरोव असलन ने मुम्बई के सत्यव्रत कादियान को 15-0 से एकतरफा मुकाबले में रहा दिया। वहीं चौथी बाउट में दिल्ली की समर आमेर इब्राहिम हम्जा को मुम्बई की वेस्किन सेंथिया महिलाओं के 76 किलोग्राम भारवर्ग में 12-1 से हराया और अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद 125 किलोग्राम भारवर्ग में दिल्ली के हितेंदर को 7-6 से हराकर सतेंदर मलिक ने मुम्बई को पहली बार बढत पर ला खड़ा किया।

साक्षी ने दिलाई निर्णायक बढ़त

मुम्बई की आईकन स्टार और रियो ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने दिल्ली की मोनिया को 62 किलोग्राम भार वर्ग में 18-2 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही मुम्बई की टीम 4-2 से आगे आ गए। उधर दिन के सबसे बड़े मुकाबले में दिल्ली सुल्तान के मौजूदा वल्र्ड चैम्पियन हाजी अलीयेव को मुम्बई महारथी के मौजूदा ओलिंपिक चैम्पियन सोसलान रामोनोव के खिलाफ एक रोचक मुकाबले में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। पुरुषों के 65 किलोग्राम भारवर्ग के इस बाउट में दोनों के बीच बेहद कड़ी टक्कर देखने को मिली।

दिग्गजों की मौजूदगी के साथ शुरू हुआ खेल फौलादी

इससे पहले दिल्ली के सीरीफोर्ट स्पोर्ट्स कॉमपलेक्स में प्रो रेसलिंग सीजन 3 का रंगा-रंग आगाज हुआ जिसमें इस लीग में भाग ले रहे पहलवानों ने अपनी डांस कला का भी परिचय दिया। टूनार्मेंट के मुख्य अथिति के रूप में खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह और प्रो रेसलिंग लीग के कर्ताधर्ता कार्तिकेय शर्मा ने टॉस के वक्त अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

सुशील को साक्षी ने किया ब्लॉक

टॉस मुम्बई की कप्तान और ओलिंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने जीता और उन्होंने दिल्ली के स्टार पहलवान और डबल ओलिंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार को ब्लॉक दिया। वहीं दिल्ली ने महिला वर्ग में ओडुनाओ को ब्लॉक किया। दिल्ली में सर्दी होने के बावजूद हजारों दर्शक तीसरे सीजन का पहला मुकाबला देखने सीरीफोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स पहुंचे।

टॅग्स :प्रो रेसलिंग लीगसुशील कुमारसाक्षी मलिक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट7 दिन में करो आत्मसमर्पण?, पहलवान सुशील कुमार को सुप्रीम कोर्ट में झटका, आखिर क्यों जेल में ओलंपिक पदक विजेता

भारतHaryana Election 2024: कांग्रेस में शामिल विनेश और बजरंग, जानें साथी पहलवान साक्षी मलिक ने क्या कहा?, देखें वीडियो

भारतManu Bhaker Paris Olympics 2024 Medal: स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय, 2 मेडल जीतने वाले इंडियन प्लेयर

भारतLok Sabha Elections 2024: "देश की बेटियां हार गई, बृजभूषण जीत गया...", साक्षी मलिक ने भाजपा द्वारा कैसरगंज से करणभूषण सिंह को टिकट देने पर कहा

अन्य खेलसाक्षी मलिक ने कुश्ती संघ के निलंबित प्रमुख संजय सिंह पर लगाया सनसनीखेज आरोप, बोलीं- 'फर्जी चैंपियनशिप का आयोजन कराते हैं'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!