लाइव न्यूज़ :

Premier League: आर्सेनल ने ब्राइटन को 4-2 से पराजित करके ईपीएल में सात अंक की बढ़त बनाई, 16 मैच और 43 प्वाइंट, जानें दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2023 14:46 IST

Premier League: बुकायो साका, मार्टिन ओडेगार्ड और एडी नेकेटिया के गोल से आर्सेनल 47 वें मिनट तक 3-0 से आगे था लेकिन कोरू मितोमा ने 65वें मिनट में गोल करके ब्राइटन की उम्मीदें बरकरार रखी।

Open in App
ठळक मुद्देइंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में शीर्ष पर सात अंक की मजबूत बढ़त बना दी है।गेब्रियल मार्टिनेली ने 71वें मिनट में बड़ी खूबसूरती से गोल दागकर आर्सेनल को फिर से तीन गोल की बढ़त दिला दी।आर्सेनल के इस जीत से 16 मैचों में 43 अंक हो गए हैं।

Premier League: आर्सेनल ने ब्राइटन को 4-2 से पराजित करके इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में शीर्ष पर सात अंक की मजबूत बढ़त बना दी है। बुकायो साका, मार्टिन ओडेगार्ड और एडी नेकेटिया के गोल से आर्सेनल 47 वें मिनट तक 3-0 से आगे था लेकिन कोरू मितोमा ने 65वें मिनट में गोल करके ब्राइटन की उम्मीदें बरकरार रखी।

गेब्रियल मार्टिनेली ने 71वें मिनट में बड़ी खूबसूरती से गोल दागकर आर्सेनल को फिर से तीन गोल की बढ़त दिला दी। ब्राइटन के स्थानापन्न खिलाड़ी इवान फर्ग्यूसन ने 77वें मिनट गोल करके हार का अंतर कम किया। फर्ग्यूसन का यह प्रीमियर लीग में पहला गोल था। आर्सेनल के इस जीत से 16 मैचों में 43 अंक हो गए हैं।

उसने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मैनचेस्टर सिटी पर सात अंक की बढ़त बना दी है। मौजूदा चैंपियन मैनचेस्टर सिटी को एक अन्य मैच में एवर्टन ने 1-1 से ड्रॉ पर रोका। सिटी के 16 मैचों में 36 अंक हैं। न्यूकासल 17 मैचों में 34 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। उसे एक अन्य मैच में लीड्स ने गोलरहित ड्रा पर रोका। 

बार्सीलोना को एस्पियानोल ने ड्रॉ पर रोका

विश्व कप के लिये सात सप्ताह के ब्रेक के बाद अपने पहले ही मैच में बार्सीलोना अपेक्षा के अनुरूप नहीं खेल सकी और एस्पियानोल ने स्पेनिश फुटबॉल लीग में उसे 1 . 1 से ड्रॉ पर रोका । बार्सीलोना के लिये चौथे ही मिनट में डिफेंडर मार्कोस अलोंसो ने हेडर पर गोल किया।

इसके बाद टीम को आत्ममुग्धता का खामियाजा भुगतना पड़ा । एस्पियानोल के लिये 73वें मिनट में जोसेलु माटा ने बराबरी का गोल दाग दिया । बार्सीलोना अब 38 में से 15 दौर के बाद रीयाल मैड्रिड से गोल औसत के आधार पर आगे है । मैच से पहले ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले की याद में एक मिनट का मौन रखा गया । पेले का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था ।  

टॅग्स :फुटबॉलReal Madridमैनचेस्टर युनाइटेड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM Modi Football Video Viral: फुटबॉल ग्राउंड में दिखा पीएम मोदी का अलग रूप, वीडियो तेजी से वायरल

भारतगंगटोक में फुटबॉलर बने पीएम नरेंद्र मोदी, किया गोल, वीडियो और तस्वीरें

भारतPM Modi Sikkim Visit: मैदान में उतरे मोदी; गंगटोक में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए पीएम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!