लाइव न्यूज़ :

पोलैंड मुक्केबाजी टूर्नामेंट: मैरी कॉम, ज्योति ने जीता गोल्ड, सरिता को मिला ब्रॉन्ज मेडल

By भाषा | Updated: September 16, 2018 01:03 IST

पांच बार की विश्व चैंपियन एम सी मैरी कॉम (48 किलोग्राम) ने शनिवार को वर्ष का अपना तीसरा स्वर्ण जीता।

Open in App

नई दिल्ली, 16 सितंबर। पांच बार की विश्व चैंपियन एम सी मैरी कॉम (48 किलोग्राम) ने शनिवार को वर्ष का अपना तीसरा स्वर्ण जीता जबकि ज्योति गुलिया (51 केजी) ने पोलैंड के ग्लीवाइस में महिलाओं के 13वें सिलेसियान ओपन मुक्केबाजी टूर्नामेंट के युवा वर्ग में भारत के लिए इकलौता स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस टूर्नामेंट में जूनियर खिलाड़ियों ने 13 पदक जीते जबकि पूर्व विश्व चैम्पियन एल सरिता देवी (60 किग्रा) ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 

मैरी कॉम का मुकाबला कजाखिस्तान की एगेरिम कसानायेवा से था। मैरी कॉम ने इस वर्ष दो अन्य स्वर्ण दिल्ली में इंडिया ओपन और गोल्ड कोस्ट में राष्ट्रमंडल खेल में जीते थे। 

पूर्व युवा चैम्पियन ज्योति ने पोलैंड की तातियाना प्लुटा को फाइनल बाउट के दूसरे दौर में ही जीत दर्ज कर ली। अगले महीने अर्जेंटीना में होने वाले युवा ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ करने वाली देश की इकलौती 17 साल की इस मुक्केबाज ने अपनी विरोधी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया।

शुक्रवार को सरिता के अलावा लवलिना बोरगोहेन (69 किग्रा) और पूजा रानी (81 किग्रा) का अभियान भी सेमीफाइनल में ही समाप्त हुआ। 

सरिता को करीना इब्रागिमोवा से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि भारतीय दल को यह फैसला विवादास्पद लगा। 

टीम के साथ गये एक कोच ने कहा, ‘‘यह विवादास्पद फैसला था। सरिता निश्चित रूप से बेहतर थी लेकिन जजों ने उसके पक्ष में फैसला नहीं दिया। यहां तक कि घरेलू दर्शक भी उसका समर्थन कर रहे थे क्योंकि हर कोई इसे देख सकता था।’’ 

लवलिना को पोलैंड की कैरोलिना कोसजेवस्का से 1-4 से हार मिली, जिसे भारतीयों ने ‘अनुचित’ करार दिया। 

पूजा को स्थानीय प्रबल दावेदार एगाता काक्जमारस्का से 2-3 से पराजय देखनी पड़ी। 

इससे पहले भारतीय जूनियर मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने छह स्वर्ण, छह रजत और एक कांस्य से कुल 13 पदक अपने नाम किये। 

टॅग्स :मैरी कॉममुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!