लाइव न्यूज़ :

गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी

By विनीत कुमार | Updated: April 30, 2018 17:28 IST

भारत इसी महीने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में 66 मेडल जीतने में कामयाब रहा था।

Open in App

नई दिल्ली, 30 अप्रैल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले एथलीटों से मुलाकात की और उनकी सफलता के लिए बधाई दी। साथ ही पीएम ने उन एथलीट्स की प्रसंशा की जो कॉमनवेल्थ गेम्स में कोई मेडल नहीं जीत सके लेकिन अच्छा प्रदर्शन किया।

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित इस खास कार्यक्रम में कहा, 'इन एथलीटों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत को गौरव प्रदान किया है। जब भी ये खिलाड़ी किसी अंतर्राष्ट्रीय स्टेज पर कुछ जीतते हैं, भारतीय झंडा ऊंचा होता है।'

भारत इसी महीने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में 66 मेडल जीतने में कामयाब रहा था। इसमें 26 गोल्ड, 20 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल हैं। पीएम मोदी ने कहा कि एक खिलाड़ी की जिंदगी (करियर) कई दशकों तक चलती है। पीएम ने मैरी कॉम का उदाहरण भी दिया, जिन्होंने राज्स सभा सांसद होते हुए गोल्ड मेडल जीता। साथ ही पीएम ने बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद का भी जिक्र किया।

पीएम मोदी ने कहा कि प्रतिभा, अभ्यास, एकाग्रता, कड़े परिश्रम के अलावा मानसिक मजबूती भी एक खिलाड़ी के लिए बहुत जरूरी है। इन बातों के दौरान पीएम ने योग के फायदों का भी जिक्र किया। इस कार्यक्रम के दौरान युवा और खेल मामलों के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने पिछले ही दिनों रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में भी कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले एथलीटों का जिक्र किया था। (और पढ़ें- राहुल द्रविड़ का नाम द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए भेजने पर बीसीसीआई में विवाद!)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकॉमनवेल्थ गेम्ससाइना नेहवालमैरी कॉमपुल्लेला गोपीचंद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज