लाइव न्यूज़ :

Paris Saint-Germain 2023: मेसी की मदद से पीएसजी ने जीता था रिकॉर्ड 11वां खिताब, कोच गैल्टर ने कहा-दिग्गज खिलाड़ी क्लब से होंगे अलग, शनिवार को खेलेंगे अंतिम मैच!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2023 18:38 IST

Paris Saint-Germain 2023: गैल्टर ने शनिवार को क्लेरमोंट के खिलाफ खेले जाने वाले पीएसजी मैच से पहले कहा कि पार्स डेस प्रिंसेस में यह मेसी का आखिरी मैच होगा।

Open in App
ठळक मुद्देइतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को कोचिंग देने का सौभाग्य मिला।पार्स डेस प्रिंसेस में यह उनका आखिरी मैच होगा।मुझे उम्मीद है कि उनका गर्मजोशी से स्वागत होगा।

Paris Saint-Germain 2023: फ्रांस की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग की टीम पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) के कोच क्रिस्टोफ गैल्टर ने गुरुवार को कहा कि दिग्गज लियोनेल मेसी इस सत्र के आखिरी से क्लब से अलग हो जाएंगे।

मेसी पिछले दो साल से इस क्लब के साथ है। गैल्टर ने शनिवार को क्लेरमोंट के खिलाफ खेले जाने वाले पीएसजी मैच से पहले कहा कि पार्स डेस प्रिंसेस में यह मेसी का आखिरी मैच होगा। गैल्टर ने कहा, ‘‘ मुझे फुटबॉल के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को कोचिंग देने का सौभाग्य मिला। पार्स डेस प्रिंसेस में यह उनका आखिरी मैच होगा और मुझे उम्मीद है कि उनका गर्मजोशी से स्वागत होगा।’’

मेसी की मदद से पीएसजी ने जीता रिकॉर्ड 11वां खिताब

पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने लियोनेल मेसी के गोल की मदद से स्ट्रासबर्ग के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रॉ खेलकर रिकॉर्ड 11वीं बार फ्रांसीसी फुटबॉल लीग का खिताब जीता था। इस जीत से पीएसजी के 37 मैचों में 85 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर काबिज लेंस से चार अंक आगे हो गया है। लेंस के 37 मैचों में 81 अंक हैं और अब केवल एक दौर के मैच होने बाकी है।

मेसी ने 59वें मिनट में काइलियन एम्बाप्पे के पास पर गोल करके पीएसजी को बढ़त दिलाई। पीएसजी के पूर्व स्ट्राइकर केविन गामेरो ने 79वें मिनट में स्ट्रासबर्ग की तरफ से बराबरी का गोल दागा। मेसी का यह यूरोप में लीग मैचों में 496वां गोल था और इस तरह से उन्होंने यूरोप की शीर्ष पांच लीग में सर्वाधिक गोल करने के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ा।

लेंस ने एक अन्य मैच में अजाशियो को 3-0 से हराकर अपना दूसरा स्थान सुनिश्चित किया। इससे उसने अगले सत्र में होने वाली चैंपियंस लीग में भी अपनी जगह पक्की की। पीएसजी ने फ्रांस की पूर्व दिग्गज टीम सैंट एटीने को पीछे छोड़ा जिसने अपना 10वां और आखिरी खिताब 1981 में जीता था। सैंट एटीने पिछले साल दूसरी डिवीजन में खिसक गया था।

टॅग्स :लियोनेल मेसीक्रिस्टियानो रोनाल्डोसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!