लाइव न्यूज़ :

Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट की ओलंपिक रजत पदक जीतने की उम्मीदें हुईं जिंदा, सीएएस ने उनका विरोध स्वीकार किया

By रुस्तम राणा | Updated: August 8, 2024 17:29 IST

Paris Olympics 2024: अगर सीएएस अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) से अपना फैसला वापस लेने के लिए कहता है, तो यह दिग्गज पहलवान रजत पदक जीत सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट ने गुरुवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ विनेश फोगट की अपील स्वीकार कीअगर आईओसी से अपना फैसला वापस लेने के लिए कहता है, तो यह दिग्गज पहलवान रजत पदक जीत सकती है

Paris Olympics 2024: भारतीय दल को बड़ी राहत देते हुए, कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) ने गुरुवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ विनेश फोगट की अपील स्वीकार कर ली है। अगर सीएएस अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) से अपना फैसला वापस लेने के लिए कहता है, तो यह दिग्गज पहलवान रजत पदक जीत सकती है।

महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में तीन सनसनीखेज जीत के बाद फोगट ने फाइनल में जगह बनाई और 33वें ग्रीष्मकालीन खेलों में भारत की पहली स्वर्ण पदक की उम्मीदों को बढ़ाया। लेकिन आयोजकों ने बुधवार को यूएसए की सारा हिल्डेब्रांट के खिलाफ अंतिम मुकाबले से कुछ घंटे पहले पहलवान को अधिक वजन का हवाला देते हुए अयोग्य घोषित करके भारतीय दल को चौंका दिया।

आईओए ने खुलासा किया कि हरियाणा की 29 वर्षीय पहलवान का वजन उसके वर्ग से सिर्फ 100 ग्राम अधिक था और उसे रजत पदक से भी वंचित कर दिया गया। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) और आईओए ने अयोग्य ठहराए जाने का कड़ा विरोध किया और पहलवान ने बुधवार को पंचाट न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

टॅग्स :पेरिस ओलंपिक 2024विनेश फोगाट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतYear Ender 2024: भारतीय कुश्ती के लिए निराशाजनक रहा बीता साल, ओलंपिक में टूटा विनेश फोगाट का सपना

भारतNeeraj Chopra-Jan Zelezny: गोल्ड हारने का गम?, तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक और विश्व खिताब विजेता जान ज़ेलेज़नी को अपना कोच बनाया

ज़रा हटकेVIDEO: बृजभूषण... कांग्रेस का हुआ सत्यानाश, 'पहलवान नायक नहीं खलनायक हैं'!, देखें वीडियो

भारत'देश की बेटी को जीत की बधाई...', विनेश फोगाट की जीत पर बजरंग पूनिया का पहला बयान , बोले- "यह लड़ाई देश की सबसे मजबूत दमनकारी शक्तियों के खिलाफ"

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!