लाइव न्यूज़ :

हमारे खिलाड़ियों को उपमहाद्वीप की टर्निंग पिचों का पता था : इंग्लैंड के स्पिन सलाहकार पटेल

By भाषा | Updated: February 15, 2021 19:57 IST

Open in App

चेन्नई, 15 फरवरी भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में चेपॉक की पिच को लेकर हो रही बातों को तूल नहीं देते हुए इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजी सलाहकार जीतन पटेल ने सोमवार को कहा कि हर किसी को पता था कि उपमहाद्वीप की पिचें स्पिन गेंदबाजी की मददगार होंगी ।

शेन वॉर्न और माइकल वॉन के बीच इस पिच को लेकर सोशल मीडिया पर बहस हुई थी जबकि इंग्लैंड के सहायक कोच ग्राहम थोर्प ने इसे चुनौतीपूर्ण करार दिया था ।

पटेल ने तीसरे दिन के खेल के बाद कहा ,‘‘ श्रीलंका में पहले टेस्ट में पहले ही दिन से गेंद स्पिन ले रही थी । हमें एक ईकाई के रूप में पता था कि उपमहाद्वीप में विकेट स्पिनरों की मददगार होती है । बाहर वालों के लिये यह नयी बात होगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यहां गेंद जल्दी नरम पड़ जाती है और ज्यादा सीम नहीं लेती । उपमहाद्वीप में ऐसा होता है । इंग्लैंड या अन्य जगहों पर गेंद सीम लेती है ।’’

जीत के लिये 482 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने तीन विकेट 53 रन पर गंवा दिये । आर अश्विन ने शतक और विराट कोहली ने अर्धशतक बनाया ।

पटेल ने कहा ,‘‘अश्विन और कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की । भारतीय टीम काफी मजबूत स्थिति में है और हमें काफी मेहनत करनी होगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें सकारात्मक खेल दिखाना होगा । हमारे पास स्ट्रोक खेलने वाले बल्लेबाज हैं और हम चाहते हैं कि वे अपना स्वाभाविक खेल दिखायें । यही उपमहाद्वीप में खेले तीन टेस्ट मैचों में हमारी ताकत रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: रियान पराग पर गिरेगी गाज! ड्रेसिंग रूम में नियमों की अनदेखी कर फंसे क्रिकेटर, भारी जुर्माने का खतरा

भारतWest Bengal Phase 2 voting: पीएम मोदी ने की रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग की अपील, कहा- "हमारे लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं"

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल? 29 अप्रैल की राज्यवार कीमतें यहाँ देखें

भारतWest Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण के 142 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग जारी; भवानीपुर में CM ममता बनाम सुवेंदु अधिकारी

क्राइम अलर्टBihar: भागलपुर में पदाधिकारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में कर दिया ढेर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!