Bihar: भागलपुर में पदाधिकारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में कर दिया ढेर
By एस पी सिन्हा | Updated: April 29, 2026 07:44 IST2026-04-29T07:43:22+5:302026-04-29T07:44:13+5:30
Bhagalpur News: सभी घायलों का इलाज मायागंज अस्पताल में करने के लिए भेज दिया गया।

Bihar: भागलपुर में पदाधिकारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में कर दिया ढेर
Bhagalpur News: बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या का बदला अब पुलिस ने लिया है। पुलिस ने यहां एनकाउंटर में इस कांड के मास्टरमाइंड रामधीन यादव को ढेर कर दिया है। दरअसल, कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए इस वारदात को अंजाम दिया। सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में तीन नकाबपोश बदमाशों ने घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में सुल्तानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सभापति राज कुमार उर्फ गुड्डू बुरी तरह जख्मी हो गए।
#Bhagalpur के #Sultanganj के नगर परिषद कार्यालय में घुस हुई फायरिंग का CCTV आया सामने. सबसे आगे हाफ पैंट पहन झोला में पिस्टल लेकर आया अपराधी. इस वारदात में Executive Officer का मर्डर हो गया है, जबकि सभापति राजकुमार गुड्डू की हालत गंभीर है. pic.twitter.com/cNbxAXW3fT
— Gyaneshwar (@Gyaneshwar_Jour) April 28, 2026
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो अपराधियों की बेखौफ मानसिकता को बयां कर रहा है। शूटआऊट का मास्टरमाइंड नगर परिषद उपाध्यक्ष नीलम देवी का पति रामधीन यादव का सुबह-सुबह पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। छापेमारी के क्रम में उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे पुलिसकर्मी पदाधिकारी घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया है।
बता दें कि वारदात मंगलवार दोपहर करीब 4:05 बजे की है। नगर परिषद कार्यालय में सभापति राज कुमार अपने चैंबर में सैरात की बंदोबस्ती को लेकर बैठक कर रहे थे। तभी हाथ में हथियार लहराते हुए तीन नकाबपोश अपराधी चैंबर में घुसे और सीधे सभापति को निशाना बनाकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। वहां मौजूद ईओ कृष्ण कुमार ने साहस दिखाते हुए अपराधियों को रोकने की कोशिश की और उनसे उलझ गए।
इसी गुत्थमगुत्थी में अपराधियों ने उनके माथे पर गोली मार दी, जिससे उनकी जान चली गई। वहीं एनकाउंटर के बाद एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी को सूचित करना है कि कल सुल्तानगंज में घटित घटना का मुख्य अभियुक्त रामधनी यादव जो जिसको घटना में प्रयोग किए गए हथियार और अन्य सामग्री बरामद करने के लिए ले जाया गया।
वहां पर उसके द्वारा और अज्ञात अपराधियों के द्वारा लिस्टिंग पर फायरिंग की गई। जिसके आलोक में पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसके कारण मुख्य आयुक्त से रामधनी यादव घायल हो गया साथ में हमारे तीन पुलिसकर्मी में भी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज मायागंज अस्पताल में करने के लिए भेज दिया गया। जहां पर डॉक्टर ने अभियुक्त रामधनी यादव को मृत्यु घोषित कर दिया तथा तीनों घायल पुलिसकर्मी इलाजरत है। पुलिस अन्य हमलावरों की तलाश में है।