लाइव न्यूज़ :

महान फॉर्मूला वन ड्राइवर निकी लॉडा का 70 वर्ष की उम्र में निधन, 1976 में रेस के दौरान गाड़ी में लग गई थी आग

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: May 21, 2019 12:52 IST

Niki Lauda: तीन बार के फॉर्मूला वन चैंपियन ऑस्ट्रिया के निकी लॉडा का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है, उन्होंने 1975, 1976 और 1984 में तीन F1 खिताब जीते थे

Open in App

महान फॉर्मूला वन ड्राइवर निकी लॉडा (Niki Lauda) का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने ऑस्ट्रियन मीडिया को मंगलवार को जारी एक बयान में इसकी पुष्टि की है। लंग ट्रांसप्लांट कराने के आठ महीने बाद लौडा का निधन हो गया। 

इस प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 'हम गहरे दुख के साथ ये घोषणा कर रहे हैं कि प्यारे निकी सोमवार को शांतिपूर्वक अपने परिवार से दूर तले गए।'

इस बयान के मुताबिक, 'एक एथलीट और उद्यमी के रूप में उनकी अनूठी उपलब्धियां अविस्मरणीय रहेंगी, काम के लिए उनका अथक उत्साह, उनकी स्पष्टवादिता और उनका साहस मिसाल रहेगा।'

ऑस्ट्रेलिया के निकी लॉडा ने 1975, 1976 और 1984 में तीन फॉर्मूला वन खिताब जीते थे। उनके शानदार करियर के लिए एफ1 की दुनिया में उनको काफी सम्मान प्राप्त था, जिसमें उन्होंने दो खिताब फेरारी और एक खिताब मैक्लॉरेन के लिए जीता था। निकी ने 171 रेसों में हिस्सा लिया जिनमें से उन्होंने 25 में जीत हासिल की।   

1976 में रेस के दौरान निकी की गाड़ी में लग गई थी आग

22 फरवरी 1949 को विएना ऑस्ट्रिया में जन्मे निकी लॉडा को अपने ड्राइविंग करियर के दौरान एक बार गंभीर चोट लग गई थी। 1 अगस्त 1976 को रेस के दौरान हुई दुर्घटना में उन्हें जानलेवा चोटें लगी थीं। उस सीजन में पांच रेस जीत चुके लॉडा की गाड़ी में जर्मनी के नॉरबरग्रिंग में जर्मन ग्रां प्री  रेस के दौरान आग लग गई थी। इस दुर्घटना में उनका चेहरा और हाथ गंभीर रूप से जल गया था और जहरीली धुएं के भारी मात्रा में शरीर के अंदर जाने से उनके फेफड़े को नुकसान पहुंचा था। 

इस गंभीर चोट के महज छह हफ्ते बाद ही चमत्कारिक वापसी करते हुए निकी ने गंभीर दर्द के साथ और शरीर में पट्टियां बांधे हुए रेस में हिस्सा लिया था।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच, टीम से बाहर क्विंटन डिकॉक और-राज अंगद बावा

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!