लाइव न्यूज़ :

एनसीओई औरंगाबाद के लिए पांच करोड़ रुपये आवंटित करेगा केंद्र: रीजीजू

By भाषा | Updated: December 24, 2020 19:38 IST

Open in App

औरंगाबाद, 24 दिसंबर खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने गुरुवार को यहां कहा कि केंद्रीय खेल मंत्रालय ने औरंगाबाद के नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस (एनसीओई) में आधुनिक उपकरणों के लिए पांच करोड़ रुपये आवंटित करने का फैसला किया है।

मंत्री ने एनसीओई (भारतीय खेल प्राधिकरण) औरंगाबाद केंद्र में कृत्रिम टर्फ हॉकी मैदान और स्टेनलैस स्टील तरणताल के उद्घाटन के बाद यह घोषणा की।

रीजीजू ने उद्घाटन समारोह में कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने देश के विभिन्न हिस्सों में एनसीओई आवंटित किए है लेकिन सभी राज्यों में इस तरह के केंद्र नहीं बने हैं। महाराष्ट्र एकमात्र राज्य है जिसके तीन शहरों- मुंबई, औरंगाबाद और नागपुर में ऐसे केंद्र हैं। इस केंद्र में सात खेलों पर ध्यान दिया जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सात खेलों के आधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। केंद्र पेरिस और लॉस एंजिलिस में क्रमश: 2024 और 2028 में होने वाले ओलंपिक के लिए प्रतिभा तैयार करने की दिशा में काम करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!