लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स : अंकिता, पवाना और अनुराग कालेर ने राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़े

By भाषा | Updated: February 6, 2021 20:25 IST

Open in App

गुवाहाटी, छह फरवरी उत्तराखंड की अंकिता धयानी ने शनिवार को यहां 36वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के शुरूआती दिन लंबी दूरी की धाविका के रूप में अपनी प्रतिभा की झलक पेश करते हुए महिलाओं की 5000 मीटर स्पर्धा में सुनीता रानी के राष्ट्रीय अंडर 20 रिकार्ड को तोड़ दिया।

पिछले महीने फेडरेशन कप जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 16:37.90 के समय से जीत दर्ज करने वाली 18 वर्षीय अंकिता ने 16:21.19 से अपने समय में सुधार किया। उन्होंने सुनीता द्वारा 1997 में इटली में यूनिवर्सियाड में बनाये गये 16:21.59 के राष्ट्रीय रिकार्ड को तोड़ा।

इससे पहले पवाना नागराज (कर्नाटक) ने ऊंची कूद स्पर्धा में राष्ट्रीय अंडर-16 रिकार्ड से स्वर्ण पदक जीता, उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 1.73 मीटर की कूद लगायी।

उत्तर प्रदेश के अनुराग सिंह कालेर ने शॉट पुट में दबदबा बनाते हुए अंडर-16 राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया। उन्होंने पहले दो प्रयास में 19.23 मीटर और 20.16 मीटर से दो बार राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपिता-भाई से अलग होकर नई पार्टी?, बीआरएस छोड़ने के 7 माह बाद कविता ने तेलंगाना राष्ट्र सेना लॉन्च की, देखिए वीडियो

भारतभाजपा बकासुरों की पार्टी?, संजय राउत बोले-राजनीति में एक ही शब्द है निर्लज्ज?, वीडियो

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

क्राइम अलर्टघरेलू विवाद और पत्नी हिमा खड़का की गला घोंटकर हत्या, 24 घंटे के भीतर पति कमलसिंह खड़का नवी मुंबई के पनवेल से अरेस्ट

क्रिकेटआईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के किसने मारे?, जानिए क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली में आगे कौन?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!