लाइव न्यूज़ :

बास्केटबॉल खिलाड़ी भामरा पर डोपिंग के लिये नाडा ने लगाया दो साल का प्रतिबंध

By भाषा | Updated: December 24, 2020 15:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर एनबीए टीम में शामिल किये गये पहले भारतीय खिलाड़ी सतनाम सिंह भामरा पर पिछले साल डोपिंग परीक्षण में विफल होने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अनुशासनात्मक पैनल ने दो साल का प्रतिबंध लगाया है।

पिछले साल नवंबर में 25 वर्षीय भामरा पर अस्थायी निलंबन लगाया गया था। दक्षिण एशियाई खेलों के लिये लगे तैयारी शिविर के दौरान नाडा के टूर्नामेंट से बाहर किये परीक्षण में वह विफल रहे थे।

वर्ष 2015 में एनबीए टीम में शामिल किये गये भामरा ने खुद पर लगे आरोपों का विरोध किया था और नाडा से उसके डोपिंग रोधी अनुशासनात्मक पैनल (एडीडीपी) द्वारा सुनवाई का अनुरोध किया था।

नाडा ने गुरूवार को ट्वीट किया, ‘‘बास्केटबॉल खिलाड़ी सतनाम सिंह भामरा को परीक्षण में हिगेनामाइन बीटा-2-एगोनिस्ट के सेवन का दोषी पाया गया। डोपिंग रोधी अनुशासनात्मक पैनल ने उन पर दो साल का प्रतिबंध लगाया है। ’’

इसका मतलब है कि भामरा का निलंबन अगले साल 19 नवंबर को समाप्त होगा क्योंकि उनका प्रतिबंध 2019 में इसी दिन से शुरू हुआ था।

नाडा ने कहा कि भामरा को हिगेनामाइन का पॉजिटिव पाया गया है जिसे विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की 2017 में प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में शामिल किया गया था और यह टूर्नामेंट के अंदर और बाहर हर समय प्रतिबंधित है।

पांच साल पहले भामरा ने इतिहास रच दिया था, जब उन्हें डालास मेवरिक्स ने एनबीए ड्राफ्ट में शामिल किया था। इसके बाद वह डालास मेवरिक्स की टेक्सास लीजेंड्स के साथ दो साल तक डेवलपमेंट लीग में खेले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!