लाइव न्यूज़ :

कोरोना पीड़ितों के इलाज में जुटी हैं मिल्खा सिंह की बेटी मोना, रोज 12 घंटे करना पड़ता है काम

By भाषा | Published: April 20, 2020 5:51 PM

मिल्खा सिंह के बेटे जीव मिल्खा सिंह ने अपनी बहन के बारे में बताया कि वह हर रोज मैराथन दौड़ रही है। वह हफ्ते में पांच दिन काम करती है। कभी दिन में, कभी रात में और बारह बारह घंटे।

Open in App
ठळक मुद्देमिल्खा सिंह की बेटी मोना इन दिनों न्यूयार्क में कोराना वायरस पीड़ितों के उपचार में जुटी हैं।मोना मिल्खा सिंह न्यूयार्क के मेट्रोपोलिटन हॉस्पिटल सेंटर में डॉक्टर है।

नई दिल्ली। महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह की बेटी और मशहूर गोल्फर जीव मिल्खा सिंह की बड़ी बहन इन दिनों न्यूयार्क के एक अस्पताल में कोराना वायरस पीड़ितों के उपचार में जुटी हैं। मोना मिल्खा सिंह न्यूयार्क के मेट्रोपोलिटन हॉस्पिटल सेंटर में डॉक्टर है। वह कोरोना के आपात मरीजों का इलाज कर रही है। अमेरिका में अभी तक इस महामारी से 40000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

चार बार के यूरोपीय टूर चैम्पियन जीव ने कहा, ‘‘वह न्यूयार्क के मेट्रोपोलिटन अस्पताल में आपात कक्ष डॉक्टर है। जब भी कोरोना के लक्षण वाला कोई मरीज आता है तो उसे उपचार करना होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह पहले मरीज की जांच करती है जिसके बाद उन्हें पृथकवास के लिए विशेष वार्ड में भेजा जाता है।’’

54 वर्ष की मोना ने पटियाला से एमबीबीएस किया और नब्बे के दशक में अमेरिका में बस गई। जीव ने कहा, ‘‘मुझे उस पर गर्व है। वह हर रोज मैराथन दौड़ रही है। वह हफ्ते में पांच दिन काम करती है। कभी दिन में, कभी रात में और बारह बारह घंटे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उसे लेकर चिंतित हूं। लोगों का इलाज करते समय कुछ भी हो सकता है। हम उससे रोज बात करते हैं। मम्मी-पापा भी रोज उससे बात करते हैं। मैं उसे सकारात्मक रहने और प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए कहता हूं।’’

उन्होने कोरोना के खिलाफ मोर्चे पर काम में लगे कर्मवीरों का सम्मान करने की अपील की। भारत में स्वास्थ्यकर्मियों पर हमलों की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं देश के हर नागरिक से अपील करना चाहता हूं कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे लोगों का सम्मान करें। चाहे वह डॉक्टर हो, पुलिस या फिर सफाईकर्मी। उनका सम्मान करना चाहिए और उनकी चिंता करनी चाहिए।’’

टॅग्स :मिल्खा सिंहजीव मिल्खा सिंहकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वएस्ट्राजेनेका ने वैश्विक स्तर पर वापस ली कोविड वैक्सीन, बताया ये कारण: रिपोर्ट

भारतCoWIN सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कारण

विश्वChina Covid-19: विरोध प्रदर्शन का असर, प्रयोगशाला में लौटे वैज्ञानिक झांग योंगझेन, चीन कैसे कोविड-19 वायरस से जुड़ी जानकारियों को नियंत्रित कर रहा!

स्वास्थ्यकोविड-19 वैक्सीन के साइड इफेक्ट पर बोली एस्ट्राजेनेका- "हमारी सहानुभूति उन लोगों के प्रति है..."

विश्वChina Covid-19: धरना पर चीनी वैज्ञानिक झांग योंगझेन, आखिर कोविड वायरस से क्या है संबंध, जानें सबकुछ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलLa Liga 2023-24: रीयाल सोसीदाद पर 2-0 से जीत, गिरोना को पछाड़कर अंक तालिका में 76 अंक के साथ दूसरे स्थान पर बार्सीलोना, देखें प्वाइंट टेबल

अन्य खेलNational Federation Cup: 1100 दिन बाद राष्ट्रीय फेडरेशन कप में जलवा बिखरेंगे चोपड़ा, पेरिस ओलंपिक से पहले भुवनेश्वर में दिखाएंगे जलवा, जानें शेयडूल

अन्य खेलParis 2024 Olympic Games: पेरिस ओलंपिक में दिखेगा जलवा, चार गुणा 400 मीटर रिले टीमों ने क्वालीफाई किया, भारतीय महिला और पुरुष ने किया धमाल

अन्य खेलLa Liga 2023-24: 36वीं बार ला लीगा का खिताब जीता रीयाल मैड्रिड, बार्सीलोना 73 अंक के साथ तीसरे स्थान पर, गिरोना 73 प्वाइंट के साथ दूसरे पायदान पर

अन्य खेलडोप टेस्ट के लिए नमूना देने से इनकार करने पर बजरंग पुनिया अस्थायी रूप से निलंबित, दी प्रतिक्रिया