लाइव न्यूज़ :

पुरूष जूनियर हॉकी विश्व कप नवंबर . दिसंबर में ओडिशा में

By भाषा | Updated: September 23, 2021 20:03 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 23 सितंबर इस साल नवंबर दिसंबर में होने वाला जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप ओडिशा में होगा जो भारत में खेलों के गढ के रूप में अपनी पहचान बनाकर कई बड़े टूर्नामेंटों की मेजबानी कर चुका है ।

यह टूर्नामेंट 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक कलिंगा स्टेडियम पर खेला जायेगा जो सीनियर पुरूष विश्व कप 2018 की मेजबानी कर चुका है ।

ओडिशा और उत्तर प्रदेश दोनों ने मेजबानी की इच्छा जताई थी लेकिन राष्ट्रीय टीम का टाइटल प्रायोजक होने के कारण ओडिशा को तरजीह दी गई। भारत ने 2016 में लखनऊ में जूनियर हॉकी विश्व कप जीता था ।

आगामी टूर्नामेंट में 16 टीमें खिताब के लिये खेलेंगे । ओडिशा में सीनियर विश्व कप 2018 के अलावा एफआईएच विश्व लीग 2017 और चैम्पियंस ट्रॉफी 2014 भी हो चुकी है ।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरूवार को यहां एक समारोह में उन्होंने कहा कि हॉकी इंडिया ने हाल ही में ओडिशा सरकार से दो महीने के भीतर पुरूष हॉकी जूनियर विश्व कप की मेजबानी में मदद मांगी थी ।

पटनायक ने कहा ,‘‘ महामारी के बीच ऐसे टूर्नामेंट की मेजबानी की तैयारी के लिये समय बहुत कम है । लेकिन चूंकि देश की प्रतिष्ठा का सवाल है तो हमने हामी भर दी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम घरेलू हालात का फायदा उठाकर फिर खिताब जीतेगी ।’’

पटनायक ने टूर्नामेंट के लोगो और ट्रॉफी का भी अनावरण किया ।

भारतीय पुरूष टीम के तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने और महिला टीम के चौथे स्थान पर रहने के बाद से ओडिशा की भारतीय हॉकी के पुनरोत्थान में भूमिका की तारीफ की जा रही है ।।

जूनियर विश्व कप में भारत के अलावा कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, बेल्जियम, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, स्पेन, अमेरिका , कनाडा, चिली और अर्जेंटीना भाग लेंगे । आस्ट्रेलिया ने कोरोना महामारी के कारण यात्रा प्रतिबंधों के चलते नाम वापिस ले लिया है ।

ओडिशा में 2023 सीनियर पुरूष विश्व कप भी होना है ।

पटनायक ने कहा ,‘‘ ओडिशा देश में हॉकी का गढ है और राज्य सरकार खेल के विकास के लिये आगे भी सहयोग करती रहेगी । हमें एफआईएच ओडिशा पुरूष जूनियर विश्व कप में भाग ले रही 16 शीर्ष टीमों का इंतजार है । कोरोना काल में उन्हें सुरक्षित माहौल देना हमारी प्राथमिकता होगी ।’’

एफआईएच प्रमुख नरिंदर बत्रा ने कहा कि भुवनेश्वर में बेहतरीन बुनियादी ढांचे को देखते हुए उन्हें यकीन है कि टूर्नामेंट कामयाब होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!