लाइव न्यूज़ :

रूबलेव को हराकर मेदवेदेव ऑस्ट्रेलियाई ओपन के अंतिम चार में पहुंचे

By भाषा | Updated: February 17, 2021 15:08 IST

Open in App

मेलबर्न, 17 फरवरी (एपी) रूस के टेनिस खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव ने गर्मी के कारण मांसपेशियों में खिंचाव के बाद भी ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में बुधवार को यहां हमवतन आंद्रेय रूबलेव को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

चौथी वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी ने रूबलेव को 7-5, 6-3, 6-2 से हराकर लगातार 19वीं जीत के साथ तीसरी बार ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

मेदवेदेव ने कहा कि उनके बायें पैर में काफी दर्द हो रहा था और आखिरी तीन अंक के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा।

उन्होंने लगभग दो घंटे तक चले मैच के बाद कहा , ‘‘ यह आसान नहीं था। ’’

यहां लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तापमान में खेले गये इस मैच में कई लंबी रैलियां देखने को मिली। उन्होंने कहा, ‘‘ मैच के दौरान कई अविश्वसनीय रैली देखने को मिली और अंक हासिल करने के बाद सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी।’’

सेमीफाइनल में उनका सामना रफेल नडाल और स्टेफानोस सिटिसिपास के बीच खेले जा रहे दूसरे क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'सेल्फी के लिए 100 रुपये लेता हूं': वैभव सूर्यवंशी ने अपने यंगर फैंस के साथ की शरारती मांग, फिर आया एक ट्विस्ट | VIDEO

भारतअमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा प्रबंधों की कवायद तेज, 70 हजार से डेढ़ लाख तक अर्द्ध सैनिक बलों की होगी तैनाती

क्राइम अलर्टगुप्तांग पर लगा पैर और मर गया: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, बचने के लिए गढ़ी अजीबोगरीब कहानी

कारोबारभारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर: $20 अरब का निवेश, 5,000 वीज़ा और ड्यूटी-फ्री एक्सेस, जानें मुख्य विशेषता

भारतVIDEO: बंगाल को कंगाल बना दिया… योगी का बड़ा आरोप, TMC पर सीधा वार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!