लाइव न्यूज़ :

President's Cup: मैरीकॉम ने जीता गोल्ड, ऑस्ट्रेलिया की एप्रिल फ्रैंक्स को फाइनल में 5-0 से धोया

By भाषा | Updated: July 28, 2019 16:33 IST

मैरीकॉम ने खुद का परीक्षण करने के उद्देश्य के तहत इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग लिया था, ताकि वह विश्व चैम्पियनशिप से पहले कुछ बाउट खेल सकें, जो सात से 21 सितंबर तक खेली जाएगी।

Open in App

छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम ने रविवार को इंडोनेशिया के लाबुआन बाजो में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए 23वें प्रेसिडेंट कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट के एकतरफा 51 किग्रा फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। ओलंपिक कांस्य पदकधारी मैरीकॉम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एप्रिल फ्रैंक्स को 5-0 से शिकस्त दी।

36 वर्षीय भारतीय मुक्केबाज ने मई में इंडिया ओपन में भी स्वर्ण पदक जीता था, लेकिन ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिए अपने मौके को बढ़ाने की योजना के अंतर्गत उन्होंने एशियाई चैम्पियनशिप में शिरकत नहीं की थी। एशियाई चैम्पियनशिप मई में थाईलैंड में हुई थी।

मैरीकॉम ने खुद का परीक्षण करने के उद्देश्य के तहत इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग लिया था, ताकि वह विश्व चैम्पियनशिप से पहले कुछ बाउट खेल सकें, जो सात से 21 सितंबर तक खेली जाएगी। मैरीकॉम ने पिछले साल दिल्ली में छठा विश्व खिताब जीता था।

टॅग्स :मैरी कॉममुक्केबाजीबॉक्सर
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!