लाइव न्यूज़ :

मैरी कॉम ने संन्यास की चर्चा को बताया अफवाह, कहा- 'ओलंपिक गोल्ड है मेरा सपना'

By विनीत कुमार | Updated: April 17, 2018 20:26 IST

भारतीय मुक्केबाजी दल ने गोल्ड कोस्ट में तीन गोल्ड, तीन सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज सहित कुल 9 मेडल जीते।

Open in App

नई दिल्ली, 17 अप्रैल: पांच बार की वर्ल्ड चैम्पियन और हाल में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली स्टार महिला बॉक्सर मैरी कॉम ने फिलहाल संन्यास लेने की चर्चाओं को दरकिनार किया है। मैरी कॉम ने मंहलवार को कहा कि उनकी अभी संन्यास लेने की कोई योजना नहीं है और वे अपने आलोचकों को ओलंपिक में भी गोल्ड मेडल जीतकर दिखाएंगी।

राज्य सभा सांसद मैरी कॉम ने पिछले ही हफ्ते ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के 45-48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था। 35 साल की मैरी कॉम पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रही थीं। मैरी इससे पहले लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। गोल्ड कोस्ट से लौटने के बाद मैरी कॉम ने पत्रकारों से कहा, 'मैंने कभी रिटायरमेंट की बात नहीं की। यह केवल अफवाह हैं। मैंने भी जब इस बारे में सुना तो मैं हैरान थी।' (और पढ़ें- अगर सुशील कुमार जाते तो भारत रियो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतता: बाबा रामदेव)

बता दें कि भारतीय मुक्केबाजी दल ने गोल्ड कोस्ट में तीन गोल्ड, तीन सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज सहित कुल 9 मेडल जीते। मैरी कॉम ने कहा, 'मैं एक ओलंपिक गोल्ड का सपना देख रही हूं।'

अपनी उम्र पर कुछ आलोचनाओं का जवाब देते हुए तीन बच्चों की मां मैरी कॉम ने पिछले साल नवंबर में पांचवीं बार एशियन विमेंस चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया था।

मैरी कॉम ने कहा, 'मेरी उम्र की बात कहां आ गई। मेरे पास आओ और फिर मैं बताती हूं कि मैं क्या कर सकती हूं। यह (उम्र की) बात दिमाग से निकाल देनी चाहिए। मैं जानता हूं कि मेरा शरीर कब मुझे कहेगा कि अब रूकने का समय है।' (और पढ़ें- CWG 2018: हरियाणा सरकार करेगी एथलीट्स का सम्मान, गोल्ड मेडल जीतने वाले को मिलेंगे 1.5 करोड़)

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्समैरी कॉममुक्केबाजीओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव