लाइव न्यूज़ :

मनीष रावत ने शुरूआती 35 किमी पैदल चाल का स्वर्ण पदक जीता

By भाषा | Updated: February 14, 2021 16:53 IST

Open in App

रांची, 14 फरवरी ओलंपियन मनीष रावत ने रविवार को यहां राष्ट्रीय ओपन पैदल चाल चैम्पियनशप के दूसरे और अंतिम दिन पुरूष वर्ग की शुरूआती 35 किमी स्पर्धा में जीत हासिल की।

उत्तराखंड के रावत ने तमिलनाडु के गणपति कृष्णन को नौ मिनट के अंतर से आसानी से पीछे छोड़ा दी। उन्होंने दो घंटे 49 मिनट 12 सेकेंड का समय निकाला, हालांकि वह अगले साल की विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाइंग मानक दो घंटे 35 मिनट के समय से बाहर ही रहे।

विश्व एथलेटिक्स के तोक्यो ओलंपिक के बाद 50 किमी पैदल चाल स्पर्धा हटाने के फैसले को देखते हुए भारत में पहली बार 35 किमी पैदल चाल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।

प्रविष्टियों की कमी की वजह से महिलाओं की 35 किमी पैदल चाल स्पर्धा आयोजित नहीं की जा सकी।

पंजाब के 36 वर्षीय गुरप्रीत सिंह ने पुरूषों की 50 किमी पैदल चाल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता जिसमें उन्होंने तीन घंटे 59 मिनट 42 सेकेंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकाला। वह चार घंटे से कम समय में यह दूरी पार करने वाले पांचवें भारतीय बन गये।

गुरप्रीत का समय हालांकि तोक्यो ओलंपिक के क्वालीफाइंग समय तीन घंटे 50 मिनट से नौ मिनट ज्यादा रहा। उत्तर प्रदेश के राम बाबू ने दूसरे और गुजरात के सागर जोशी तीसरे स्थान पर रहे।

पुरूषों की अंडर-20 10 किमी पैदल चाल स्पर्धा में मध्यप्रदेश के विश्वेंद्र सिंह ने 42 मिनट 14 सेकेंड से स्वर्ण पदक जीता। उत्तराखंड के परमजीत सिंह बिशी दूसरे और मध्यप्रदेश के बजरंगी प्रजापति तीसरे स्थान पर रहे।

महिलाओं के वर्ग में उत्तराखंड की रेशमा पटेल (49:28) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजस्थान की गीता लोहार और उत्तर प्रदेश की मुनीता प्रजापति ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक हासिल किये।

शनिवार को तीन भारतीय रेस वॉकर ने आगामी तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया था जिसमें संदीप कुमार और प्रियंका गोस्वामी ने क्रमश: पुरूष और महिला 20 किमी स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़े थे। इसमें तीसरे एथलीट हरियाणा के राहुल कुमार थे।

संदीप, राहुल और गोस्वामी ने अमेरिका के यूज्ने में होने वाली 2022 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिये भी क्वालीफाई किया।

संदीप ने एक घंटे 20 मिनट और 16 सेकंड का समय निकालकर पुरूष ग्रुप ए 20 किलोमीटर में जीत दर्ज की थी। वहीं गोस्वामी ने महिलाओं के ग्रुप ए वर्ग में एक घंटे 28 मिनट और 45 सेकंड का समय निकाला।

पुरूष वर्ग में दूसरे स्थान पर रहे राहुल कुमार ने भी एक घंटे 20 मिनट और 26 सेकंड का समय निकालकर ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया।

अब तक भारत के कुल पांच रेसवॉकर तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं । केटी इरफान (पुरूष 20 किमी) और भावना जाट (महिला 20 किमी) पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs MI: मुंबई इंडियंस की 9 मुकाबलों में 7वीं हार, चेपॉक में सीएसके की 8 विकेट से जीत, कप्तान गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा की मैच विनिंग पारी

क्रिकेटCSK vs MI: कार्तिक शर्मा का अर्धशतक, मुंबई की गेंदबाजी हुई फ्लॉप, चेन्नई ने 8 विकेट से जीता मैच

क्रिकेटCSK vs MI: कप्तान गायकवाड़ का कमाल, CSK ने 8 विकेट से MI को हराया

क्रिकेटBAN vs NZ, 3rd T20I: बेवन जैकब्स ने अपना पहला अर्धशतक जड़कर न्यूज़ीलैंड को दिलाई 6 विकेट से जीत, 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर

भारतपंजाब में संदीप पाठक के खिलाफ मुकदमा, आम आदमी पार्टी-भाजपा में रार तेज, जानें घटनाक्रम?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!