लाइव न्यूज़ :

मनिका-साथियान ने बुडापेस्ट में मिश्रित युगल खिताब जीता

By भाषा | Updated: August 20, 2021 17:54 IST

Open in App

भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और जी साथियान ने शुक्रवार को यहां डब्ल्यूटीटी कंटेंडर चैम्पियनशिप में हंगरी के डोरा मादारास्ज और नंडोर एस्केकी की जोड़ी को 3-1 से हराकर मिश्रित युगल खिताब अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने हंगरी की जोड़ी को 11-9 9-11 12-10 11-6 से हराया। यह मनिका और साथियान के लिये यादगार जीत रही क्योंकि दोनों एक साथ मिश्रित युगल नहीं खेलते हैं। मनिका ने अनुभवी खिलाड़ी शरत कमल के साथ एशियाई खेलों का कांस्य पदक जीता था और हाल में यह जोड़ी एक साथ तोक्यो ओलंपिक में खेली थी। एकल रैंकिंग में 60वें स्थान पर काबिज मनिका ने यहां सेमीफाइनल में पहुंचकर अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं 150वीं रैंकिंग पर काबिज एक अन्य भारतीय श्रीजा अकुला ने भी प्रभावित किया जिन्हें मनिका ने क्वार्टरफाइनल में हराया। साथियान के लिये भी यह अच्छा नतीजा रहा जो तोक्यो ओलंपिक की एकल स्पर्धा के पहले दौर में हार गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

ज़रा हटकेVIDEO: जापानी महिलाओं ने पीएम मोदी को सुनाया 'पधारो म्हारे देश', राजस्थानी गीत गाकर किया स्वागत, देखें वायरल वीडियो

भारतVIDEO: 'मोदीजी हमारे लिए पिता समान हैं, उनके संबंधों के कारण हम जापान में सुरक्षित हैं': टोक्यो में भारतीय भावुक होकर बोले

भारतइस वजह से  डायमंड लीग फाइनल हारे नीरज चोपड़ा, कहा- 21 दिन बाद विश्व चैम्पियनशिप, दिखाएंगे जलवा

भारतSharath Kamal final rally: राष्ट्रमंडल खेलों में 6 स्वर्ण पदक और एशियाई में 2 कांस्य?, चेन्नई में डेब्यू और अंतिम पारी चेन्नई में?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!