लाइव न्यूज़ :

मनिका-साथियान ने बुडापेस्ट में मिश्रित युगल खिताब जीता

By भाषा | Updated: August 20, 2021 19:03 IST

Open in App

भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और जी साथियान ने शुक्रवार को यहां डब्ल्यूटीटी कंटेंडर चैम्पियनशिप में हंगरी की जोड़ी को 3-1 से हराकर मिश्रित युगल खिताब अपने नाम किया। यह भारतीय जोड़ी 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में पिछली बार एक साथ खेली थी। उन्होंने हंगरी की डोरा मादारास्ज और नंडोर एस्के की 94वीं रैंकिंग जोड़ी को 11-9 9-11 12-10 11-6 से हराया और बतौर जोड़ी जीत से वापसी की। यह मनिका और साथियान के लिये यादगार जीत रही जिन्होंने बतौर जोड़ी सकारात्मक वापसी की और दोनों की योजना 2024 पेरिस ओलंपिक तक अपनी जोड़ी को बनाये रखने की है। मनिका ने अनुभवी खिलाड़ी शरत कमल के साथ एशियाई खेलों का कांस्य पदक जीता था और हाल में यह जोड़ी एक साथ तोक्यो ओलंपिक में खेली थी। साथियान ने कहा कि यह पेचीदा फाइनल था लेकिन उन्हें सबसे कड़ी चुनौती क्वार्टरफाइनल में मिली थी जब उन्होंने स्लोवाकिया की दुनिया की सातवें नंबर की जोड़ी (बारबरा ब्लाजोवा और लुबोमीर पिस्तेज) को हराया था। साथियान ने कहा, ‘‘यह शानदार है कि हम बहुत कम अभ्यास के बावजूद इस स्पर्धा में जीत हासिल कर सके। यह दिखाता है कि हम बतौर जोड़ी काफी कुछ हासिल कर सकते हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मनिका ने जोड़ी बनाने के लिये मुझे कहा। हमने कहा कि यह अच्छा समय है। वह हमारी सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी है और हमने दिखा दिया कि हमारी जोड़ी में क्षमता है। जितना ज्यादा हम खेलेंगे, उतना बेहतर होंगे। ’’ साथियान इस हफ्ते के शुरू में चेक ओपन में खेलेंगे जबकि मनिका स्वदेश लौट जायेंगी। एक बड़ा टूर्नामेंट सितंबर-अक्टूबर में एशियाई चैम्पियनशिप होगा। एकल रैंकिंग में 60वें स्थान पर काबिज मनिका ने यहां सेमीफाइनल में पहुंचकर अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं 150वीं रैंकिंग पर काबिज एक अन्य भारतीय श्रीजा अकुला ने भी प्रभावित किया जिन्हें मनिका ने क्वार्टरफाइनल में हराया। साथियान के लिये भी यह अच्छा नतीजा रहा जो तोक्यो ओलंपिक की एकल स्पर्धा के पहले दौर में हार गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वLouvre Museum in Paris: म्यूजियम से चोरी गई चीजें जाती कहां हैं?, खरीद-बिक्री कैसे होती है?

विश्वलूव्र, मोनालिसा की चोरी और कला की वापसी के रूपक

पूजा पाठपेरिस लूवर संग्रहालय डकैती के बाद बंद, चोर ज्वैलरी लेकर उड़े

स्वास्थ्यParis Agreement: पेरिस समझौते से भारतीयों को मिलेगा फायदा, हर साल गर्मी वाले 30 दिनों से मिलेगी राहत

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का स्टाइलिश लुक, देखें वीडियो और फोटो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!