लाइव न्यूज़ :

लिवरपूल का खराब प्रदर्शन जारी, एवर्टन से 22 साल में घरेलू मैदान पर पहला मैच गंवाया

By भाषा | Updated: February 21, 2021 10:20 IST

Open in App

लंदन, 21 फरवरी (एपी) एवर्टन ने 1999 के बाद एनफील्ड पर पहला मैच जीता जबकि लिवरपूल ने अपने घरेलू मैदान पर लगातार चौथा मैच गंवाया जो कि 1923 के बाद उसका इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में अपने मैदान पर उसका सबसे खराब प्रदर्शन है।

लिवरपूल ने पिछले वर्ष 30 साल बाद ईपीएल का खिताब जीता था लेकिन उसे वह आसानी से गंवा रहा है।

एनफील्ड लिवरपूल का घरेलू मैदान है और उसे यहां अजेय माना जाता रहा है। एवर्टन पिछले 22 साल से यहां जीत दर्ज नहीं कर पाया था लेकिन शनिवार को रिचार्लीसन और गिल्फी सिगर्डसन के गोल की मदद से वह 2-0 से जीत दर्ज करने में सफल रहा।

इस जीत से एवर्टन के भी लिवरपूल के समान 40 अंक हो गये हैं जबकि उसने एक मैच कम खेला है। लिवरपूल अभी छठे स्थान पर है और शीर्ष पर काबिज मैनचेस्टर सिटी से 16 अंक पीछे हो गया है।

चेल्सी ने एक अन्य मैच में साउथम्पटन के साथ 1-1 से ड्रा खेलकर अंक बांटे। बर्नले और वेस्ट ब्राम को मैच गोलरहित छूटा जबकि फुल्हम ने शैफील्ड यूनाईटेड को 1-0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!