लाइव न्यूज़ :

भारत के खिलाफ लीच को ‘बोरिंग’ लाइन में गेंदबाजी करनी चाहिए: स्वान

By भाषा | Updated: February 5, 2021 15:16 IST

Open in App

लंदन, पांच फरवरी इंग्लैंड की भारत में 2012 में श्रृंखला जीत के वास्तुकार रहे ग्रीम स्वान चाहते हैं कि बायें हाथ के स्पिनर जैक लीच को विराट कोहली की टीम के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में सफल होने के लिये ‘बोरिंग’ लाइन में गेंदबाजी करनी चाहिए।

लीच और ऑफ स्पिनर डॉम बेस ने पहले भारत में गेंदबाजी नहीं की है जिससे उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। मोईन अली ही एकमात्र स्पिनर हैं, जिन्हें भारतीय हालात में गेंदबाजी का अनुभव है लेकिन वह शुक्रवार से चेन्नई में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे।

स्वान ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘वह गेंद को स्टंप पर पिच करता है। मैं उसे बस इतना ही कहूंगा कि देखे कि हेराथ श्रीलंका के लिये क्या किया करता था। लीच के लिये यही ‘ब्लूप्रिंट’ है, दौड़कर गेंद को सही जगह पर पिच करे और भारत में ‘बोरिंग’ ही रहे। ’’

लीच उस तरह की रफ्तार से गेंदबाजी नहीं करते जिस तरह से 2012 में मोंटी पनेसर करते थे, लेकिन स्वान को उनकी निरंतरता प्रभावित करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के बल्लेबाज अच्छी गेंद का सम्मान करते हैं और वह ज्यादा गेंद खराब नहीं फेंकता। आम तौर पर भारतीय बल्लेबाज लंबी पारी खेलेंगे। यह उसके लिये अच्छी चीज है क्योंकि इससे उसे लय में आने का मौका मिल जायेगा। ’’

स्वान को हालांकि बेस से उसी निरंतरता की उम्मीद नहीं है लेकिन उन्हें लगता है कि वह इंग्लैंड के लिये लंबे समय में अच्छा प्रदर्शन करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘डॉम अभी भी युवा है और उसने अपनी जिंदगी में ज्यादा ओवर गेंदबाजी नहीं की है और वह इतना निरंतर नहीं है लेकिन भविष्य में वह काफी निरंतर होगा। यह थोड़ा पेचीदा भी है लेकिन बेस विकेट चटकाने वाला गेंदबाज है। उसने श्रीलंका में इतनी अच्छी गेंदबाजी नहीं की थी और मुझे लगता है कि वह इसे स्वीकार करेगा, लेकिन उसने 12 विकेट चटकाये और वह विकेट झटकने वाली गेंद भी फेंकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!