लाइव न्यूज़ :

लि मान्स 24 घंटे की रेस में ‘रेसिंग टीम इंडिया’ का प्रतिनिधित्व करेंगे कार्तिकेयन, मैनी और नवीन

By भाषा | Updated: December 22, 2020 15:15 IST

Open in App

मुंबई, 22 दिसंबर नारायण कार्तिकेयन, अर्जुन मैनी और नवीन राव अगले साल फरवरी में अबुधाबी में होने वाली एशियाई लि मान्स सीरिज रेस 2021 में ‘रेसिंग टीम इंडिया’ का प्रतिनिधित्व करेंगे। 24 घंटे की इस प्रतिष्ठित रेस में यह पहली बार है जब किसी टीम के तीनों चालक भारतीय हैं।

यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक एशियाई लि मान्स सीरिज का आयोजन पांच एवं छह फरवरी और 19 एवं 20 फरवरी को अबुधाबी के यास मरिना सर्किट में होगा।

भारतीय टीम एलएमपी2 श्रेणी में ओआरईसीए 07 कार का इस्तेमाल करेगी जिसे चौम्पियनशिप जीतने वाले एलगार्वे प्रो रेसिंग टीम से तकनीकी मदद मिलेगी।

भारत के पहले फार्मूला वन चालक कार्तिकेयन ने कहा, ‘‘ मैं पिछले कुछ वर्षों से लि मान्स में भाग लेने के बारे में सोच रहा था। रेसिंग ड्राइवर के तौर पर यह मेरे करियर में सबसे रोमांचक परियोजनों में से एक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पास युवा और नयी टीम है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह हमारे लिए एक बड़ी परीक्षा की तरह है लेकिन मैं अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आश्वस्त हूं।’’

अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल्स महासंघ (एफआईए) विश्व मोटर स्पोर्ट्स समिति के सदस्य और खुद रेसिंग चालक रहे गौतम सिंघानिया रेसिंग टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बेंगलुरु के मैनी को 2020 यूरोपीय लि मान्स सीरिज में भाग लेने का अनुभव है तो वहीं नवीन इसमें पहली बार भाग लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!