लाइव न्यूज़ :

लाहिड़ी 2017 के बाद पहली बार शीर्ष पांच में रहे, टेक्सास में स्पीथ ने जीता खिताब

By भाषा | Updated: April 5, 2021 15:03 IST

Open in App

सेन एंटोनियो, पांच अप्रैल भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी लगातार तीसरी बार तीन अंडर 69 के स्कोर से यहां चल रहे वालेरो टेक्सास ओपन में पांचवें स्थान पर रहे जो अक्टूबर 2017 के बाद उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

पहले दौर में एक अंडर-71 का कार्ड खेलने वाले लाहिड़ी ने दूसरे, तीसरे और चौथे दौर में एक समान तीन अंडर 69 का कार्ड खेला। वह कुल 10 अंडर के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहे। इससे पहले अक्टूबर 2017 में सीजे कप नाईन ब्रिजेज में वह शीर्ष पांच गोल्फरों में शामिल थे।

हीरो इंडियन ओपन 2015 में अपना आखिरी खिताब जीतने वाले लाहिड़ी ने 1260 दिनों के बाद अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया तो वही जोर्डन स्पीथ 1351 दिनों के बाद चैम्पियन बने।

इससे पहले 2017 में रॉयल बिर्कडाले में चैम्पियन बनने वाले इस गोल्फर ने आखिरी दौर में छह अंडर का कार्ड खेल कुल 18 अंडर के स्कोर के साथ खिताब अपने नाम किया।

चार्ली हॉफमैन (16 अंडर) दूसरे और मैट वालेस (14 अंडर) तीसरे स्थान पर रहे।

इस प्रदर्शन से लाहिड़ी को इनामी राशि के तौर पर 3,15,700 डॉलर (लगभग 2.31 करोड़ रूपये) मिले।

लाहिड़ी ने कहा, ‘‘ मैंने अच्छा प्रदर्शन किया। अपने खेल से थोड़ा निराश भी हूं। कुछ जगहों पर मुझे और मेहनत करने की जरूरत है।’’

उन्होंने इसके साथ ही 110 फेडएक्स कप अंक हासिल किये जिससे वह तालिका में 125वें से 94वें स्थान पर पहुंच गये। लाहिड़ी विश्व रैंकिंग में बड़ी सुधार करते हुए 478वें से 319वें स्थान पर पहुंच गये।

वह रैंकिंग में दूसरे सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी है और दो-तीन अच्छे प्रदर्शन से उन्हें दूसरी बार ओलंपिक में देश के प्रतिनिधित्व का मौका मिल सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मेहनत और लगन से काम कर रहा हूं। मैंने अपना ध्यान सिर्फ बेहतर होने पर दिया है और वास्तव में परिणामों को बहुत ज्यादा महत्व नहीं देता हूं। लेकिन कुछ परिणाम बहुत अच्छे नहीं थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपप्पू यादव पागल हो गए हैं?, विधायक अनंत कुमार सिंह ने कहा-अपनी पत्नी कहां हैं?, वीडियो

क्राइम अलर्ट30 दिन पहले 19 वर्षीय नौकर को नौकरी से निकाला?, आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी से रेप करने के बाद फोन चार्जर केबल से गला घोंटकर की हत्या

क्राइम अलर्टहोमस्टे में अमेरिका की पर्यटक से रेप, कर्मचारी ने हैवानियत, महिला ने मालिक से की शिकायत तो फोन छीना और 3 दिन तक बंधक बनाया...

क्रिकेटपैट कमिंस नहीं ईशान किशन ही करे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी?, संजय बांगड़ ने कहा- युवा खिलाड़ी बल्ले से साथ भी कर रहा कमाल?

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!