लाइव न्यूज़ :

जयंत ने कहा, हमने 10 से 15 रन कम बनाए

By भाषा | Updated: April 21, 2021 14:29 IST

Open in App

चेन्नई, 21 अप्रैल मुंबई इंडियन्स के आफ स्पिनर जयंत यादव ने स्वीकार किया कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेपक की मुश्किल पिच पर छह विकेट की हार के दौरान उनकी टीम ने 10 से 15 रन कम बनाए थे।

दिल्ली के खिलाफ लगातार पांच जीत के बाद मुंबई की यह पहली हार थी।

जयंत ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमने 10 से 15 रन कम बनाए। गेंदबाजी के समय ओस गिर रही थी लेकिन हम काफी जज्बा दिखाते हुए मैच को अंतिम ओवर तक लेकर गए।’’

मंगलवार को हुए मैच से पहले जयंत ने मुंबई की ओर से पिछला आईपीएल मुकाबला 2020 फाइनल के रूप में खेला था।

जयंत ने कहा, ‘‘आईपीएल ऐसा टूर्नामेंट है जहां आपको हमेशा तैयार रहना होता है। 25 खिलाड़ियों की टीम है लेकिन अंत में मैदान पर उतरने का मौका सिर्फ 11 खिलाड़ियों को मिलता है और कप्तान तथा प्रबंधन आपसे जो भी चाहता है आपको उस पर खरा उतरना होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक खिलाड़ी की भूमिका पहले से ही तय कर दी जाती है।’’

मैच में 25 रन देकर एक विकेट चटकाने वाले जयंत ने कहा कि काफी अधिक ओस के बीच मंगलवार को हुए मुकाबले में यह फैसला अंपायरों को करना था कि गेंद बदली जाए या नहीं।

मुंबई की टीम ने अब तक दो मैच जीते हैं और इतने ही मैच गंवाए हैं। टीम 23 अप्रैल को यहां पंजाब किंग्स से भिड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!