लाइव न्यूज़ :

खेल रत्न के लिए जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के नाम की अनुशंसा, लगातार तीसरी बार भेजा गया नाम

By भाषा | Updated: May 31, 2020 07:04 IST

Neeraj Chopra: स्टार जैवलिथ थ्रोअर नीरज चोपड़ा के नाम की सिफारिश भारतीयय एथलेटिक्स महासंघ ने इस साल के खेल रत्न पुरस्कारों के लिए की है, इससे पहले 2018, 2019 में भी उनके नाम की अनुशंशा की गई थी

Open in App

नई दिल्ली: भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की समिति ने लगातार तीसरी बार स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के नाम की अनुशंसा खेल रत्न पुरस्कार के लिये की है। 22 बरस के चोपड़ा ट्रैक और फील्ड के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिनके नाम की अनुशंसा एएफआई ने की है।

राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता चोपड़ा को 2018 में अर्जुन पुरस्कार दिया गया था। उस साल खेलरत्न के लिये भी उनका नाम भेजा गया था। पिछले साल भी खेलरत्न के लिये उनके नाम की अनुशंसा की गई थी।

एक सूत्र ने कहा,‘‘नीरज अकेले एथलीट हैं जिनके नाम की इस साल खेल रत्न के लिये अनुशंसा की गई है।’’चोपड़ा ने इस साल जनवरी में चोट से वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका में हुई प्रतिोगिता में 87.86 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वॉलिफाई कर लिया है। वह कोहनी की चोट के कारण पिछले पूरे सत्र से बाहर थे।

वहीं 2019 में विश्व विश्वविद्यालय खेलों में एक स्वर्ण पदक और 2018 के एशियाई खेलों में दो रजत पदक (100 मीटर और 200 मीटर में एक), जीतने वाली शीर्ष धाविकका दुती चंद के नाम की सिफारिश ओडिशा सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार के लिए पहले ही की जा चुकी है।

खेल रत्न पुरस्कार विजेता को क पदक, एक प्रमाण पत्र और 7.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। 

टॅग्स :नीरज चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

भारतWorld Championships: नीरज चोपड़ा 8वें स्थान पर रहे, 7 साल में पहली बार पदक से चूके

भारतIndia-Pakistan no-handshake row: क्या नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम एशिया कप विवाद से रहेंगे अछूते?

भारतइस वजह से  डायमंड लीग फाइनल हारे नीरज चोपड़ा, कहा- 21 दिन बाद विश्व चैम्पियनशिप, दिखाएंगे जलवा

विश्वसिलेसिया डायमंड लीगः 365 दिन बाद आमने-सामने होंगे नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम, 16 अगस्त को मुकाबला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!