लाइव न्यूज़ :

जमशेदपुर को पांच मैचों के बाद मिली जीत, छठे स्थान पर पहुंचा

By भाषा | Updated: February 1, 2021 22:26 IST

Open in App

बम्बोलिम, एक फरवरी मोहम्मद मोबाशिर रहमान के गोल के दम पर जमशेदपुर एफसी ने जीत की पटरी पर लौटते हुए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र में सोमवार को यहां के जीएमसी स्टेडियम में ओडिशा एफसी को 1-0 से हराया।

जमशेदपुर को यह जीत पांच मैचों के बाद मिली है, जिससे प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें बरकरार है। टीम की 15 मैचों में यह चौथी जीत है और अब वह 18 अंकों के साथ तालिका में आठवें से छठे नंबर पर पहुंच गई है। ओडिशा को 14 मैचों में आठवीं शिकस्त झेलनी पड़ी है। टीम आठ अंकों के साथ तालिका में सबसे नीचे 11वें नंबर पर है। उसके खाते में एक जीत और पांच ड्रॉ है।

मैच का इकलौता गोल 41वें मिनट में मोहम्मद मोबाशिर ने बायें कार्नर से किया और जमशेदपुर को 1-0 की बढ़त दिला दी। ओडिशा को मैच के 88वें मिनट में बराबरी करने का अच्छा मौका मिला था लेकिन फ्रीकिक पर पॉल गोल करने से चूक गये। उनका शॉट सीधे गोलकीपर के हाथ में चला गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!