लाइव न्यूज़ :

जमशेदपुर ने बेंगलुरू एफसी को 3-2 से हराकर आईएसएल सत्र समाप्त किया

By भाषा | Updated: February 25, 2021 22:20 IST

Open in App

वास्को, 25 फरवरी जमशेदपुर एफसी ने पहले हाफ में किये गये तीन गोल की मदद से गुरूवार को यहां बेंगलुरू एफसी को 3-2 से हराकर इंडियन सुपर लीग के सातवें सत्र का अंत जीत के साथ किया।

जमशेदपुर की 20 मैचों में यह सातवीं जीत है जिससे उसके 27 अंक हैं। इस तरह उसने सत्र का समापन छठे स्थान पर रहकर किया।

बेंगलुरू को 20 मैचों में आठवीं हार का सामना करना पड़ा और उसने सातवें स्थान से सत्र का समापन किया।

जमशेदपुर के लिये स्टीफन एजे ने 16वें मिनट में, डौंगल ने 34वें मिनट में और डेविड ग्रांडे ने 41वें मिनट में गोल दागे जिससे टीम पहले हाफ में 3-0 से आगे हो गयी।

बेंगलुरू की टीम ने दूसरे हाफ में दो गोल कर हार के अंतर को कम किया। उसके लिये 62वें मिनट में फ्रांसिस्को गोंजालेज ने और 71वें मिनट में सुनील छेत्री ने गोल दागा जो उनका टीम के लिये 100वां गोल था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!