लाइव न्यूज़ :

स्वर्ण पदक विजेताओं के कोच को 12.5 लाख देगा आईओए, चानू के कोच को मिलेंगे 10 लाख

By भाषा | Updated: July 24, 2021 16:48 IST

Open in App

तोक्यो, 24 जुलाई तोक्यो खेलों की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू के कोच विजय शर्मा को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देगा।

आईओए ने शनिवार को ओलंपिक पदक विजेताओं के प्रशिक्षकों के लिये पुरस्कार राशि की घोषणा की। इसके अनुसार स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी के कोच को 12.5 लाख रुपये, रजत विजेता के कोच 10 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेता के कोच को 7.5 लाख रुपये दिये जाएंगे।

आईओए महासचिव राजीव मेहता ने कहा, ‘‘हमें ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी तैयार करने के लिये प्रशिक्षकों को भी पुरस्कृत करना होगा। वे दिन रात खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हैं। वे भी खिलाड़ियों की तरह कड़ी मेहनत और बलिदान कर रहे हैं। ’’

आईओए ने गुरुवार को घोषणा की थी कि वह तोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता को 75 लाख और प्रत्येक भागीदार राष्ट्रीय खेल महासंघ को बोनस के रूप में 25 लाख रुपये देगा।

उसने रजत पदक विजेता के लिये 40 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेता के लिये 25 लाख रुपये की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!