लाइव न्यूज़ :

मनु भाकर के समर्थन में आए IOA अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, कहा, 'हरियाणा के खेल मंत्री बंद करें शूटर को डराना-धमकाना'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: January 6, 2019 13:53 IST

Manu Bhaker: शूटर मनु भाकर को माफी मांगने की नसीहत देने वाले हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज को IOA अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने जमकार लताड़ लगाई है

Open in App

हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज द्वारा युवा निशानेबाज मनु भाकर से माफी मांगने की अपील के बाद भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने उनकी कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि उन्हें इस युवा निशानेबाज को डराने-धमकाने के बजाय अपना वादा पूरा करना चाहिए। 

दरअसल, हाल ही में मनु भाकर ने ट्विटर पर हरियाणा सरकार से पूछा था कि यूथ ओलंपिक गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद 2 करोड़ रुपये इनामी राशि दिए जाने की घोषणा पूरी होगी या फिर वह जुमला था? मनु भाकर के ट्वीट के बाद हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने भी जवाब में कई ट्वीट करते हुए इस युवा निशानेबाज पर भड़कते हुए उनकी भाषा पर सवाल उठाते हुए माफी की मांग की थी। विज ने कहा था कि सरकार वादे के मुताबिक खिलाड़ियों को इनामी राशि देगी और उन्हें ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था।विज द्वारा मनु भाकर के खिलाफ भड़कने के बाद अब भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने हरियाणा सरकार और विज को खरी-खरी सुनाई है। बत्रा ने इस विवाद पर कहा कि अनिल विज को माफी मांगनी चाहिए मनु भाकर को नहीं। बत्रा ने हरियाणा सरकार से उनके खेल मंत्री अनिल विज द्वारा किए गए वादे के मुताबिक खिलाड़ियों को इनामी राशि दिए जाने की अपील की। 

इतना ही नहीं बत्रा ने विज पर भड़कते हुए कहा, 'हरियाणा सरकार के खेल मंत्री अनिल विज, आपसे निवेदन है कि आप अपने लोकप्रियता हासिल करने वाली जुमला राजनीति के लिए एथलीट को माफी मांगने के लिए डराना-धमकाना बंद कीजिए, ये आप (अनिल विज) हैं जिसे एथलीट से ये बखेड़ा खड़ा करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।'

बत्रा ने कहा, 'भारत सरकार के खेल मंत्रालाय से कुछ सीखिए, जिन्होंने एथलीटों के इवेंट्स से लौटने के दो दिन के अंदर इनामी राशि दे दी।'

बत्रा ने अनिल विज पर भड़कते हुए कहा, 'अनिल विज, मर्द बनिए और आपके खेल मंत्रालाय के माध्यम से हरियाणा सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा कीजिए और एथलीटों को डराना बंद कीजिए।'

टॅग्स :मनु भाकरअनिल विजयूथ ओलंपिकहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!