लाइव न्यूज़ :

कोसोवो महिला बॉक्सर को लेकर विवाद, IOA को डर- भविष्य में भारत की मेजबानी पर आ सकता है खतरा

By भाषा | Updated: November 14, 2018 11:50 IST

भारत दरअसल कोसोवो को मान्यता नहीं देता जो दक्षिण पूर्व यूरोप का विवादास्पद क्षेत्र है।

Open in App

नई दिल्ली: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को डर है कि अगर आगामी महिला विश्व चैम्पियनशिप के लिये कोसोवो की एकमात्र मुक्केबाज को भाग लेने की अनुमति नहीं दी गयी तो भारत पर भविष्य में बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल टूर्नामेंट की मेजबानी गंवाने का जोखिम बना रहेगा। 

गुरूवार से शुरू हो रही चैम्पियनशिप में कोसोवो की मुक्केबाज डानजेता साडिकू की भागीदारी पर अनिश्चितता बनी हुई है क्योंकि भारत सरकार ने अभी तक इस मुक्केबाज और उनके दो कोचों को वीजा नहीं दिया है। 

क्या है पूरा विवाद?

भारत कोसोवो को मान्यता नहीं देता जो दक्षिण पूर्व यूरोप का विवादास्पद क्षेत्र है। लेकिन साडिकू के पास अल्बानिया का पासपोर्ट है तो भारतीय मुक्केबाजी महासंघ को इस मुद्दे के सुलझने की उम्मीद है। भारत के अल्बानिया से राजनीतिक संबंध हैं। 

आईओए अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, 'आईओसी बीते समय में अंतरराष्ट्रीय महासंघों को पत्र भेज चुका है कि बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी स्पेन को नहीं दे क्योंकि कोसोवो के खिलाड़ियों को कराटे विश्व चैम्पियनशिप में अपने ध्वज तले भाग लेने की अनुमति नहीं मिल रही थी। और आप कुछ नहीं कह सकते, अब अगला भारत हो सकता है।' 

उन्होंने कहा, 'आईओसी के लिये खेल और राजनीति एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। आईओसी खेलों को राजनीति से जोड़कर नहीं देखती और इसके सदस्य देशों को भी इन्हीं दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए।' 

आईओए अधिकारी ने यह भी बताया कि ब्राजील भले ही इस विवादास्पद देश को मान्यता नहीं देता लेकिन कोसोवो ने 2016 रियो ओलंपिक में भाग लिया था।  भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, 'हम इस संवेदनशील मुद्दे पर विदेश मंत्रालय से बात कर रहे हैं। मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा।'

टॅग्स :मुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!