लाइव न्यूज़ :

IOA के लिए शर्मसार करने वाली स्थिति, एशियाड सम्मान समारोह में चेक पर खिलाड़ियों के गलत नाम

By भाषा | Updated: September 23, 2018 19:22 IST

भारत ने एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 15 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कांस्य पदक से कुल 69 पदक जुटाये।

Open in App

नई दिल्ली, 23 सितंबर: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को रविवार को आयोजित एक सम्मान समारोह में शर्मसार होना पड़ा क्योंकि नकद पुरस्कार राशि के लिये एशियाई खेलों के पदकधारियों के लिये बने चेक पर कई नाम गलत लिखे हुए थे और यहां तक कि एक खिलाड़ी का नाम शामिल भी नहीं था। 

इसमें करीब 15 पदकधारी शामिल थे जिसमें कम्पाउंड तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेनाम और अभिषेक वर्मा को सिर्फ फूलों का गुलदस्ता ही दिया गया क्योंकि उनके नाम चेक पर गलत लिखे हुए थे। आईओए ने टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को क्रमश: तीन लाख, दो लाख ओर एक लाख रूपये के पुरस्कार दिये। 

व्यक्तिगत पदकधारियों को पांच लाख, तीन लाख और दो लाख के पुरस्कार दिये गये। आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा, 'मैं अपनी गलती के लिये पहले ही माफी मांगना चाहूंगा। करीब 14-15 खिलाड़ियों के नाम गलत प्रिंट हो गये हैं इसलिये हम उन्हें केवल फूलों का गुलदस्ता ही देंगे। लेकिन चिंता मत कीजिये, आपको नकद पुरस्कार मिलेगा। मैं उन्हें वो चेक नहीं देना चाहता जिस पर गलत नाम लिखे हैं।' 

एक और शर्मसार होने वाली घटना में आयोजक कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान दिव्या काकरान के नाम का जिक्र करना ही भूल गये। जब काकरान के माता-पिता ने समारोह के बाद बत्रा से इसके बाबत पूछा तो अध्यक्ष ने खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को दिव्या के पुरस्कार की घोषणा करने के लिये पुकारा लेकिन वह कार्यक्रम से जा चुके थे। 

काकरान की मां ने कहा, 'वे कह रहे हैं कि उसका नाम सूची में ही नहीं है लेकिन हमने उसका नाम दिया था। मैं नहीं जानती कि क्या हो रहा है।' 

आईओए महासचिव राजीव मेहता ने कहा, 'हमेशा चीजें पहली बार होती हैं। खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया इसलिये हमने उन्हें नकद पुरस्कार देने का फैसला किया। हम भविष्य में भी उन्हें नकद पुरस्कार देना जारी रखेंगे, भले ही ये ओलंपिक में, राष्ट्रमंडल खेल या एशियाई खेलों में हों। हमारे प्रायोजक ही ये राशि मुहैया करायेंगे।'

कई खिलाड़ी इस समारोह में नहीं आये जिसमें स्वर्ण पदकधारी भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा और टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और दिविज शरण, पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के अलावा बैडमिंटन पदकधारी पीवी सिंधु और साइना नेहवाल शामिल थीं। भारत ने एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और जकार्ता एशियाई खेलों में 15 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कांस्य पदक से कुल 69 पदक जुटाये। 

टॅग्स :एशियन गेम्सराजवर्द्धन सिंह राठौरपी वी सिंधुसाइना नेहवालनीरज चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: साइना नेहवाल अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' गाने के ज़बरदस्त एंट्री स्टेप की हुईं दीवानी, उतारी नकल

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

भारतWorld Championships: नीरज चोपड़ा 8वें स्थान पर रहे, 7 साल में पहली बार पदक से चूके

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!