लाइव न्यूज़ :

भारत के फुटबॉल विश्व कप क्वालीफाइंग राउंड के मैच जून तक स्थगित

By भाषा | Updated: February 19, 2021 17:56 IST

Open in App

कुआलालम्पुर, 19 फरवरी कोरोना वायरस से संबंधित यात्रा और पृथकवास पाबंदियों के चलते भारत के 2022 फीफा विश्व कप और 2023 एशियाई कप क्वालीफाइंग राउंड मैच जून तक स्थगित कर दिये गये हैं जिन्हें अगले महीने खेला जाना था।

कोविड-19 महामारी के चलते नवंबर 2019 के बाद से दूसरे दौर के क्वालीफिकेशन मैच आयोजित नहीं किये गये हैं। पिछले साल नवंबर में एएफसी ने कहा था कि मैच इस साल मार्च और जून में कराये जायेंगे, हालांकि निश्चित तारीखों का जिक्र नहीं किया था।

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि एशिया के मार्च में होने वाले ज्यादातर 2022 विश्व कप क्वालीफाइंग मैच मई और जून तक स्थगित किये जायेंगे।

एएफसी ने बयान में कहा, ‘‘महाद्वीप में कोविड-19 महामारी के कारण लगी मौजूदा यात्रा और पृथकवास पाबंदियों को देखते हुए एएफसी और फीफा ने संयुक्त रूप से मिलकर फीफा विश्व कप कतर 2022 के लिये ज्यादातर आगामी एशियाई क्वालीफायर मैचों को स्थगित करने पर सहमति जतायी है। ’’

शुक्रवार को भी एएफसी ने तारीखों का जिक्र नहीं किया।

फीफा के 2021 के अंतरराष्ट्रीय मैच कैलेंडर के अनुसार एएफसी के लिये पहली विंडो 22 से 30 मार्च जबकि दूसरी 31 मई से 15 जून तक है।

भारत हालांकि विश्व कप स्थान की दौड़ से बाहर हो चुका है लेकिन वह अभी चीन में होने वाले एशियाई कप में स्थान के लिये दौड़ में है।

भारतीय टीम को अभी तीन मैच - कतर के खिलाफ (घरेलू मैदान पर), बांग्लादेश के खिलाफ (उसके मैदान पर) और अफगानिस्तान के खिलाफ (घरेलू मैदान पर) खेलने हैं।

भारत ग्रुप ई में पांच मैचों में तीन अंक से चौथे स्थान पर है। कतर 13 अंक से तालिका में शीर्ष पर है जबकि ओमान एक अंक पीछे दूसरे स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

पूजा पाठPanchang 25 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 25 April 2026: आज मकर राशिवालों के ज्ञान में होगी वृद्धि, मेष राशि के जातक शत्रुओं से रहें सावधान

स्वास्थ्यचेचक और पोलियो के बाद अब मलेरिया को विदा करने की बारी

भारतगर्म हवा के गुंबद से बढ़ता धरती का तापमान 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!