लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अर्जेंटीना से ड्रॉ खेला, जीत के बिना खत्म दौरा

By भाषा | Updated: February 1, 2021 10:42 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स, एक फरवरी भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना दौरे का अंत मेजबान के खिलाफ 1 . 1 से ड्रॉ के साथ किया ।

दुनिया की दूसरे नंबर की टीम के खिलाफ कप्तान रानी ने 35वें मिनट में गोल दागा जबकि मेजबान के लिये एमिलिया फोरचेरियो ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया ।

यह भारतीय टीम का चौथा मैच था जबकि तीसरा मैच लगातार बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था ।

इससे पहले भारत ने अर्जेंटीना की जूनियर टीम से 2 . 2 और 1 . 1 से ड्रॉ खेला जबकि अर्जेंटीना की बी टीम से 1 . 2, 2 . 3 से हार गई ।

अर्जेंटीना की सीनियर टीम के खिलाफ भारत पहले दो मैच 2 . 3, 0 . 2 से हार गई थी ।

आखिरी मैच में भारतीय टीम जीत के लिये कमर कसकर उतरी थी लेकिन अनुभवी मेजबान टीम ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया ।

मेजबान ने पहले क्वार्टर से ही हमले बोलने शुरू कर दिये जिससे भारतीय डिफेंस पर दबाव बन गया । अर्जेंटीना ने पहले क्वार्टर के तीन मिनट के भीतर दो पेनल्टी कॉर्नर बनाये । भारतीय गोलकीपर सविता ने हालांकि दोनों पर गोल नहीं होने दिये ।

भारत को 11वें मिनट में मिला पेनल्टी कॉर्नर बेकार गया । दूसरे क्वार्टर में तीन मिनट बाद रानी को एक और मौका मिला जब अनुभवी वंदना कटारिया ने उनकी मदद की लेकिन भारतीय कप्तान अर्जेंटीना के डिफेंस को नहीं भेद सकी ।

अर्जेंटीना ने 23वें और 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर बनाये लेकिन सविता ने गोल नहीं होने दिये ।

तीसरे क्वार्टर में एक बार फिर वंदना की मदद से रानी ने गोल किया । भारत को 39वें और 50वें मिनट में बढत दुगुनी करने का मौका मिला लेकिन दोनों मौके गंवा दिये ।

दूसरी ओर अर्जेंटीना लगातार हमले बोलती रही और 55वें मिनट में उसे पेनल्टी स्ट्रोक मिल गया । फोरचेरियो ने इस पर बराबरी का गोल दागा ।

भारत ने 56वें और 59वें मिनटमें फिर पेनल्टी कॉर्नर गंवाये लेकिन उन पर गोल नहीं हो सका ।

भारत के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा ,‘‘एक गोल से बढत लेने के बाद हमें संयम से खेलना चाहिये था । हमें और चतुराई से खेलना चाहिये था और इस पर मेहनत करनी पड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!