लाइव न्यूज़ :

इंडिया ओपन मुक्केबाजी : शिव-सरिता सेमीफाइनल में, सोनिया हारीं

By IANS | Updated: January 30, 2018 19:23 IST

सेमीफाइनल में शिव का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी मनीष कौशिक से होगा। मनीष अपने करियर के सबसे अच्छे फार्म में दिख रहे हैं।

Open in App

इंडिया ओपन अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के तीसरे दिन मंगलवार को ओलम्पिक खेल चुके शिव थापा और पूर्व विश्व महिला चैम्पियन सरिता देवी ने अपने-अपने वर्ग में जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। वहीं, हाल में फेदरवेट वर्ग में राष्ट्रीय चैम्पियन बनीं सोनिया लाठर को चौंकाने वाली हार मिली है। 

त्यागराज स्टेडियम में जारी इस टूर्नामेंट में इंडोनेशिया की मारवामी जेम्बे के हाथों पदक की दावेदार मानी जा रहीं सोनिया की हार सचमुच चौंकाने वाली रही। जेम्बो ने सोनिया को 3-2 से हराया।

ओलम्पिक का अनुभव रखने वाले युवा मुक्केबाज शिव ने लाइटवेट कटेगरी में उजबेकिस्तान के शेरबेक राखमुतुलोएव को हराया। शेरबेक ने हालांकि शिव को कड़ी टक्कर दी। उनका लेफ्ट पंच काफी दमदार रहा और उन्होंने इसके दम पर कई मौकों पर शिवा की रक्षा ढाल को भेदने का प्रयास किया।

शिव पहले राउंड में असहाय नजर आए। शेरबेक ने शिवा के चेहरे और शरीर पर मुक्कों की बरसात कर दी। वह शिव को थोड़ा भी पैर जमाने का मौका नहीं दे रहे थे। साथ ही वह काफी चालाकी से शिव के मुक्कों से बचते रहे।

शिव ने हालांकि दूसरे और तीसरे राउंड में शानदार वापसी की। उन्होंने शेरबेक के चंगुल से खुद को आजाद किया और उन पर जैब्स और बुक्स की बरसात कर दी। इस तरह वह एक कठिन मुकाबले के बाद अपने लिए कम से कम कांस्य पदक सुरक्षित करने में सफल रहे।

सेमीफाइनल शिव का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी मनीष कौशिक से होगा। मनीष अपने करियर के सबसे अच्छे फार्म में दिख रहे हैं। मनीष ने क्यूबा के राबी को पहले दौर में हराया था और फिर दूसरे दौर में फिलिपींस के चार्ली सुआरेज को मात दी है।

अन्य मुकाबलो में फिलिपींस के नेस्थे पेटेसियो ने थाईलैंड के तासामेली थोंगजान के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया और फेदरवेट कटेगरी के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी तरह मिडिलवेट कटेगरी में कैमरून की इसाने क्लोटिल्डे ने भारत की पूजा रानी को हराया जबकि थाईलैंड की पानीस सुचादा ने भारत की ही रुमी गोगोई को इसी कटेगरी में मात दी।

टॅग्स :मुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!