लाइव न्यूज़ :

मैं चाहता हूं कि इशांत 400 टेस्ट विकेट लेकर भविष्य के तेज गेंदबाजों के लिए ‘रोडमैप’ बनाये: अश्विन

By भाषा | Updated: February 8, 2021 20:18 IST

Open in App

चेन्नई, आठ फरवरी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की पिछले 14 वर्षों की मेहनत को अनुकरणीय करार देते हुए अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि वह चाहते है कि उनका यह साथी गेंदबाज टेस्ट मैचों में 400 विकेट हासिल कर भारत के उभरते हुए तेज गेंदबाजों के लिए एक ‘रोडमैप ’ तैयार करें।

भारत की मौजूदा टेस्ट टीम में इशांत शर्मा सबसे अनुभवी खिलाड़ी है जो अपना 98वां टेस्ट मैच खेल रहे है। वह दिग्गज कपिल देव (434) और जहीर खान (311) के बाद टेस्ट में 300 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज है।

अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां जारी पहले टेस्ट के चौथे दिन के खेल के बाद कहा, ‘‘देखिये, इशांत इस भारतीय टीम के सबसे अधिक मेहनत करने वाले खिलाड़ियों में से है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्हें इस वजह से भी अधिक मेहनत करनी होती है क्योंकि वह लंबे (छह फुट चार इंच) कद के खिलाड़ी है और करियर के दौरान खुद को फिट रखने के लिए बहुत मेहनत करनी होती है। वह लगभग 14 वर्षों से खेल रहे है।’’

इशांत 100 टेस्ट के आंकड़े से महज दो टेस्ट दूर है और वह ऐसा करने वाले देश के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन सकते है। इस प्रारूप में खुद 386 विकेट झटकने वाले अश्विन ने कहा कि टेस्ट मैचों का शतक अपने आप में एक उपलब्धि है।

उन्होंने कहा, ‘‘ इशांत ऑस्ट्रेलिया (2007-08) गये थे और उन्होंने रिकी पोंटिंग का विकेट लिया। इसके बाद चोट के बावजूद वह कई दौरों पर गये। किसी तेज गेंदबाज के लिए भारत के लिए 100 टेस्ट खेलना कोई मजाक नहीं है और यह बेहद ही शानदार उपलब्धि है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इशांत को इसकी बधाई दूंगा लेकिन मैं चाहता हूं कि वह 400 या शायद 500 विकेट लेकर भारत के भविष्य के तेज गेंदबाजों के लिए रोडमैप तैयार करें।’’

उन्होंने कहा कि इशांत हमें खुश रहने वाले खिलाड़ी है और हर परिस्थिति में उनके चेहरे में हमेशा मुस्कान रहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटहार से बेदम MI को बड़ा झटका, 4 मैच में 5 विकेट लेने वाले मिचेल सेंटनर बाहर, दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर को किया शामिल

भारतMaharashtra: एसबीएल विस्फोट मामले में 5 पदाधिकारियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इनकार

क्रिकेटDC vs RCB: भुवी, हेजलवुड ने ढहा दिया दिल्ली कैपिटल्स की बैटिंग का टॉप ऑर्डर, शीर्ष के छह बल्लेबाज आउट और रन बनाए कुल 7

भारतचुनाव आयोग ने यूपी के 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' अजय पाल शर्मा को बनाया बंगाल चुनावों के लिए पर्यवेक्षक

भारत'भ्रष्टाचार के मामले में TMC प्रमुख पीएम मोदी से कम नहीं': राहुल गांधी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!