लाइव न्यूज़ :

इन दिनों नेट्स पर कम गेंदबाजी करता हूं और उसे मैचों के लिये बचाकर रखता हूं : एंडरसन

By भाषा | Updated: August 26, 2021 12:20 IST

Open in App

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट में बने रहने का राज बताते हुए बुधवार को यहां कहा कि अब वह नेट्स पर कम समय बिताते हैं और अपनी उस ऊर्जा को मैचों के लिये बचाकर रखते हैं।एंडरसन ने अपनी शानदार गेंदबाजी का नमूना तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भी दिखाया जब उन्होंने आठ ओवर में छह रन देकर तीन विकेट लिये और विराट कोहली के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के फैसले के बाद भारतीय टीम को पहली पारी में 78 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभायी। इस 39 वर्षीय खिलाड़ी ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘उम्र बढ़ने के साथ मुझे लगता है कि मुझे जिम में अधिक कड़ी मेहनत करनी चाहिए। मैं नेट्स पर कम गेंदबाजी करता हूं और इसे मैच के लिये बचाये रखने की कोशिश करता हूं जबकि यह अधिक मायने रखती है।’’एंडरसन ने कहा, ‘‘टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी परीक्षा स्वयं को बड़े स्पैल करने और बड़े मैचों में खेलने के लिये मानसिक रूप से तैयार करना है। यह मैचों के जरिये स्वयं को ऊर्जावान बनाने और जब आप गेंदबाजी नहीं कर रहे हों तो अपनी ऊर्जा बचाये रखने से जुड़ा है और मैं हमेशा ऐसा करता हूं। ’’एक सप्ताह पहले लार्ड्स टेस्ट की पहली पारी में एंडरसन ने पांच विकेट लिये। दूसरी पारी में जब भारत के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने क्रीज पर पांव जमाये तो उन्हें अतिरिक्त गेंदबाजी करनी पड़ी।उन्होंने कहा, ‘‘लार्ड्स में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान मैदान से वापस लौटते समय थोड़ा परेशानी हो रही थी लेकिन मैं संतुष्ट था कि मैंने टीम की जरूरत के हिसाब से यह बदलाव किया। ’’भारत ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन और उसके बाद शानदार गेंदबाजी से दूसरा मैच जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनायी। एंडरसन ने कहा कि इसके बाद खिलाड़ियों ने केवल अपने काम पर ध्यान केंद्रित किया।उन्होंने कहा, ‘‘हमने केवल अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने का अच्छा प्रयास किया है। हमने बाहर जो कुछ भी हो रहा है उसे नजरअंदाज करने की कोशिश की और सुनिश्चित किया कि हमारा ध्यान केवल अच्छा प्रदर्शन करने पर केंद्रित रहे। ’’एंडरसन ने तीसरे टेस्ट मैच में के एल राहुल और चेतेश्वर पुजारा को आउट किया लेकिन उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली को आउट करके उनके खिलाफ आपसी प्रतिद्वंद्विता में भी बाजी मारी।एंडरसन ने कोहली को टेस्ट मैचों में सातवीं बार आउट करने के बाद कहा, ‘‘मुझे भी लगता है (कि वह विशेष है)। पिछले कई वर्षों से हमारे बीच शानदार प्रतिद्वंद्विता रही है। वह ऐसा बल्लेबाज है जो आपको चुप रखना चाहता है। विशेषकर पांच मैचों की श्रृंखला में यदि उसका बल्ला चलता है तो उससे काफी परेशानियां बढ़ सकती हैं। ’’उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पूरी श्रृंखला में हमने उसे बहुत अच्छी गेंदबाजी की। हमें ऐसा करते रहना है और जितना संभव हो सके उसे रन बनाने से रोके रखना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

क्रिकेटPBKS vs RCB: विराट कोहली ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, PBKS के खिलाफ मुकाबले में हासिल कीं 2 बड़ी उपलब्धियां

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!