लाइव न्यूज़ :

ड्रॉ की आदत छोड़ केरल के खिलाफ जीत की कोशिश करेगा हैदराबाद

By भाषा | Updated: February 15, 2021 19:54 IST

Open in App

वास्को, 15 फरवरी हैदराबाद एफसी की टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें सत्र में मंगलवार को टीम जब केरल ब्लास्टर्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश फिर से शीर्ष में जगह पक्की करने की होगी।

अंकों के मामले में हैदराबाद एफसी चौथे स्थान पर काबिज एफसी गोवा के साथ है। दोनों टीमों के 24-24 अंक है। तीसरे नंबर पर विराजमान नॉर्थईस्ट युनाइटेड से दो अंक पीछे है। प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए हैदराबाद एफसी अब और अंक नहीं गंवा सकती है जिसे लीग चरण में तीन और मैच खेलने है।

प्लेऑफ की दौड से लगभग बाहर हो चुके केरल ने अब तक 29 गोल गंवाये है, जोकि लीग में दूसरा सबसे खराब रिकॉर्ड है।

हैदराबाद के कोच मैनुअल मारक्वेज का मानना है कि इसका मतलब यह नहीं है कि केरल को हल्के में लिया जा सकता है।

मारक्वेज ने कहा, ‘‘ अन्य टीमों की तरह ही केरल भी है, जोकि तालिका में नीचे से दूसरे नंबर पर है। हम अपनी शैली के हिसाब से केरल के खिलाफ खेलेंगे। हम अपनी शैली में बदलाव नहीं करेंगे क्योंकि हमें जीतने की जरूरत है। हम नौ मैचों से अजेय हैं, लेकिन उनमें से छह ड्रॉ भी है। हमें मैचों को जीतने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि हमारे लिए सत्र काफी शानदार रहा है। हम शीर्ष चार में पहुंचना चाहते हैं।’’

केरल के कोच किबू विकुना मैच में खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल की उम्मीद कर रहे है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे अंदर आक्रमण और डिफेंस में संतुलन का अभाव है। हमने अधिकतर मैचों में अपने प्रतिद्वंद्वी से ज्यादा मौके बनाएं हैं, लेकिन हम अंक नहीं ले पा रहे हैं और हमें इसमें सुधार करना होगा। हम अपनी गलतियों पर काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेWATCH: 15 सेकंड, 5 थप्पड़ और सरेआम जिल्लत..., बरेली में ₹1200 की रकम के लिए गरीब महिला के साथ बर्बरता

भारतबाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे पीएम मोदी, मंदिर में टेका मत्था, देखें VIDEO

क्रिकेटVIDEO: रियान पराग पर गिरेगी गाज! ड्रेसिंग रूम में नियमों की अनदेखी कर फंसे क्रिकेटर, भारी जुर्माने का खतरा

भारतWest Bengal Phase 2 voting: पीएम मोदी ने की रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग की अपील, कहा- "हमारे लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं"

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल? 29 अप्रैल की राज्यवार कीमतें यहाँ देखें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!