लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद एफसी ने गार्सिया से अनुबंध किया

By भाषा | Updated: July 12, 2021 16:49 IST

Open in App

हैदराबाद, 12 जुलाई इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम हैदराबाद एफसी ने 2020-21 सत्र से पहले स्पेन के खिलाड़ी एडवर्डो एडु गार्सिया के साथ अनुबंध किया है।

इस फुटबॉल क्लब ने सोमवार को यह घोषणा की।

अनुभवी आक्रामक मिडफील्डर गार्सिया कई भूमिकाओं में खेल सकते हैं। वह पिछले साल के उप विजेता एटीके मोहन बागान को छोड़कर हैदराबाद की टीम से जुड़े हैं।

हैदराबाद एफसी के साथ गार्सिया का अनुबंध एक साल का है।

गार्सिया ने कहा, ‘‘मैं वादा करता हूं कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा और अपने अनुभव तथा काम से क्लब की प्रगति में मदद करूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि हैदराबाद एफसी अंक तालिका में अधिक से अधिक ऊपर जगह बनाए और इसके लिए हम कड़ी मेहनत करेंगे। कोच जो मेरे से चाहते हैं उसे देकर मैं टीम की मदद करने का प्रयास करूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!