लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup 2023: क्वार्टरफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम नीदरलैंड, हॉकी विश्व कप में सबसे बड़ी जीत, ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड टूटा, चिली को 14-0 से हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2023 18:50 IST

Hockey World Cup 2023: नीदरलैंड पूल सी में तीन मैचों में तीन जीत से नौ अंक लेकर शीर्ष पर रहा जबकि मलेशिया ने दो जीत से छह अंक जुटाकर दूसरा स्थान हासिल किया।

Open in App
ठळक मुद्देविश्व कप मैच में सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की।सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड इससे पहले दुनिया की नंबर एक टीम आस्ट्रेलिया के नाम था।नई दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका को 12-0 से मात दी थी।

Hockey World Cup 2023: तीन बार के चैंपियन टीम नीदरलैंड ने पदार्पण कर रहे चिली पर गुरुवार को यहां 14-0 की रिकॉर्ड जीत से एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप में सीधे क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया जबकि मलेशिया ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर उलटफेर करते हुए पूल सी में दूसरा स्थान हासिल किया।

नीदरलैंड पूल सी में तीन मैचों में तीन जीत से नौ अंक लेकर शीर्ष पर रहा जबकि मलेशिया ने दो जीत से छह अंक जुटाकर दूसरा स्थान हासिल किया। दिन के दूसरे मैच में दुनिया की तीसरे नंबर की टीम नीदरलैंड ने 23वीं रैंकिंग के खिलाफ इच्छानुसार गोल कर विश्व कप मैच में सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की।

हॉकी विश्व कप में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड इससे पहले दुनिया की नंबर एक टीम आस्ट्रेलिया के नाम था जिसने नई दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका को 12-0 से मात दी थी। तीन बार विश्व कप जीत चुकी और पिछले दो चरण में उप विजेता रही नीदरलैंड ने 18 पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये और छह को गोल में तब्दील किया।

चिली ने महज दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये। नीदरलैंड के लिये जिप जानसेन (छठे, 29वें, 34वें, 44वें मिनट) और कप्तान थियरी ब्रिंकमैन (25वें, 33वें, 58वें मिनट) ने हैट्रिक लगायी जबकि कोन बिजेन (40वें, 45वें मिनट) ने दो गोल दागे। डर्क डि विल्डर (22वें), थिस वान डैम (23वें), टेरांस पीटर्स (37वें), जस्टेन ब्लोक (42वें) और टेयून बेंस (48वें) ने टीम के लिये एक एक गोल किया।

जानसेन के चारों गोल पेनल्टी कॉर्नर से हुए। इससे पहले मलेशिया के स्टार खिलाड़ी फैजल सारी (आठवें, 56वें मिनट) ने दो जबकि राजी रहीम ने 42वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। इससे पूल सी के अन्य मैच में 11वें नंबर की मलेशिया ने नौंवे नंबर की न्यूजीलैंड को 3-2 से शिकस्त दी।

न्यूजीलैंड के लिये हेडन फिलिप्स ने 51वें और सैमन लैन ने 52वें मिनट में गोल किये। इससे टीम पूल सी में महज एक जीत दर्ज कर तीसरे स्थान पर रही। चिली कोई मैच नहीं जीत पायी। नीदरलैंड ने अंतिम आठ दौर के लिये सीधे क्वालीफाई किया। मलेशिया और न्यूजीलैंड क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिये ‘क्रॉसओवर’ मैच खेलेंगे।

चार पूल से शीर्ष टीमें सीधे अंतिम आठ में जगह बनायेंगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें बचे हुए चार स्थान भरने के लिये ‘क्रॉसओवर’ मैच खेलेंगी। चिली पांचवें से 16वें स्थान के लिये क्वालीफिकेशन मैच खेलेगी। 

टॅग्स :हॉकी पुरुष विश्व कप-2023नीदरलैंडहॉकी इंडियाओड़िसाऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!