लाइव न्यूज़ :

ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट: हरिका ने पोगोनिना से ड्रॉ खेला, दिव्या देशमुख जीती

By भाषा | Updated: November 1, 2021 15:44 IST

Open in App

रीगा (लातविया), एक नवंबर भारत की स्टार खिलाड़ी डी हरिका ने यहां फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट के पांचवें दौर के मुकाबले में नतालिजा पोगोनिना को ड्रॉ पर रोका।

हरिका तीन अन्य खिलाड़ियों के साथ 3.5 अंक जुटाकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रही है। भारत की दूसरे नंबर की खिलाड़ी ने दो जीत दर्ज की हैं जबकि तीन बाजी ड्रॉ रही।

ओपन वर्ग में अनुभवी ग्रैंडमास्टर के शशिकिरण ने रूस के 10वें वरीय व्लादिमीर फेदोसीव को 53 चाल में हराया। शशिकिरण के भी 3.5 अंक हो गए हैं।

भारतीय महिला खिलाड़ियों में युवा दिव्या देशमुख जीत दर्ज करने वाली एकमात्र खिलाड़ी रहीं। दिव्या ने स्थानीय खिलाड़ी मदारा गोलस्ता को 49 चाल में हराया। दिव्या के दो अंक हो गए हैं।

आर वैशाली और वंतिका अग्रवाल ने क्रमश: जॉर्जिया की सेलोम मेलिया और कजाखस्तान की झानासाया अब्दुमलिक से ड्रॉ खेला। वैशाली के 2.5 जबकि वंतिका के तीन अंक हैं।

पदमिनी राउत को मंगोलिया की बातखुयाग मुनगुनतूल के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। उनके दो अंक हैं।

पांचवें दौर के बाद पांच खिलाड़ी चार अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं।

ओपन वर्ग में एलेक्सेई शिरोव, येवगेनी नाजिर, अलिरेजा फिरोजा, इवान सारिच और रॉबर्ट होवहानिस्यान चार अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं।

भारतीय खिलाड़ियों में के शशिकिरण, आर प्रग्नानंदा, रौनक साधवानी, अर्जुन एरिगेसी, सूर्यशेखर गांगुली और बी अधिबान ने जीत दर्ज की।

निहाल सरीन ने आर्मेनिया के मैनुअल पेत्रोस्यान से ड्रॉ खेला। उनके 3.5 अंक हो गए हैं और वे सातवें स्थान पर चल रहे हैं।

टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे शीर्ष रैंकिंग के भारतीय पी हरिकृष्णा को दारियूस स्विरकाज के खिलाफ ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। उनके तीन अंक हो गए हैं।

फेदोसीव के खिलाफ उलटफेर भरी जीत के बाद शशिकिरण 3.5 अंक के साथ 16वें स्थान पर चल रहे हैं।

पहले चार दौर में जूझने वाले अधिबान ने राकोतोमाहारो फाइ एंटेनेना को हराकर पहली जीत दर्ज की।

टूर्नामेंट में भारत के 10 पुरुष और पांच महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलगातार 4 हार और जसप्रीत बुमराह ने 5 मैच में नहीं लिए कोई विकेट?, क्या मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं, पूर्व स्टार खिलाड़ी ने खड़े किए सवाल?

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!