लाइव न्यूज़ :

अफ्रीकी मुक्केबाज ने विजेंदर सिंह को दी 'धमकी', कहा- घरेलू फैंस के सामने तोड़ कर रख दूंगा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 16, 2017 15:40 IST

पेशेवर मुक्केबाजी के करियर में में विजेंद्र को अपने सभी मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, विजेंद्र से ज्यादा अनुभवी अमुजु को अपने 25 मुकाबलों में अब तक दो में हार मिली है।

Open in App

अफ्रीकी चैम्पियन घाना के अर्नेस्ट अमुजु ने 23 दिसंबर को जयपुर में  होने वाले मुकाबले से पहले कहा है कि वह विजेंद्र सिंह को उन्हीं के घरेलू प्रशंसकों के सामने तोड़ कर रख देंगे। अमुजु ने साथ ही कहा कि पेशेवर मुक्केबाजी में वह विजेंद्र को पहली हार का स्वाद चखाएंगे। बता दें कि पेशेवर मुक्केबाजी के करियर में में विजेंद्र को अपने सभी 9 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, विजेंद्र से कहीं ज्यादा अनुभवी अमुजु को अपने 25 मुकाबलों में अब तक दो में हार मिली है।

अमुजु ने विजेंद्र पर तंज कसते हुए कहा, 'मैंने अभी-अभी उनका नाम सुना है और उन्हें लड़ते हुए भी कभी नहीं देखा है। मुझे उनको पहली हार देते हुए बेहद खुशी होगी। मैं उसके शरीर पर हमले करूंगा, ताकि वह कमज़ोर पड़ जाए और फिर दायें हाथ से जबर्दस्त मुक्का जड़कर नाकआउट कर दूंगा।'

कुछ ही दिन पहले विजंद्र ने कहा था कि वह आसानी से घाना के मुक्केबाज को हरा देंगे। अमुजु ने इस बारे में सवाल पूछने पर उन्होंने कहा, 'यह मेरे लिए अपमान की बात है कि उन्हें लगता है कि वह आसानी से मुझसे जीत जाएंगे। उन्हें अहसास होगा कि मेरे साथ फाइट करके उन्होंने कितनी बड़ी गलती की है। उन्हों केवल फिल्मों में काम करना चाहिए क्योंकि वह बॉक्सिंग में भी केवल एक एक्टर हैं।' 

बताते चलें कि ऐसे बयान पेशेवर मुक्केबाजों के लिए नए नहीं है। हर मुकाबले से पहले मुकाबले का रोमांच बढ़ाने के लिए पेशेवर मुक्केबाज ऐसे दावे करते रहे हैं। बहरहाल, सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले इस कड़े मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री भी शुरू हो चुकी है, जिसके दाम 350 रुपये से 4995 रुपये के बीच रखे गए हैं।

टॅग्स :विजेंदर सिंहमुक्केबाजीअर्नेस्ट अमुजु
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!