लाइव न्यूज़ :

गावस्कर ने आईपीएल में खराब अंपायरिंग की आलोचना की

By भाषा | Updated: October 5, 2021 17:44 IST

Open in App

दुबई, पांच अक्टूबर भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग में अंपायरिंग के खराब स्तर की आलोचना की है।

गावस्कर की यह टिप्पणी सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान अंपायर अनिल चौधरी द्वारा नो बॉल का फैसला बदल कर उसे वाइड करार दिये जाने के बाद आयी है।

ड्वेन ब्रावो की यह गेंद पिच के बाहर टप्पा खायी थी।

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री के दौरान कहा, ‘‘ वह स्पष्ट रूप से नो बॉल थी। हमने टीवी अंपायरों के भी कुछ ऐसे (खराब) फैसले देखे हैं, जो इन परिस्थितियों में जीत और हार के बीच अंतर कर सकते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए।’’

आईपीएल में अंपायरिंग के फैसले पहले भी कई बार सवालों के घेरे में आ चुके हैं और इस सत्र में भी कुछ विवादित फैसले लिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!