लाइव न्यूज़ :

फुटबॉल दिल्ली 15 मार्च से प्रतियोगिताओं की शुरुआत करेगा

By भाषा | Updated: February 8, 2021 12:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ फरवरी फुटबॉल दिल्ली ने राष्ट्रीय राजधानी से राष्ट्रीय सेकेंड डिविजन लीग के लिए क्लबों को नामांकित करने की समय सीमा को पूरा करने के लिए 15 मार्च से सीनियर डिविजन लीग के साथ प्रतियोगिताएं शुरू करने का फैसला किया है।

रविवार को फुटबॉल दिल्ली ने अपनी कार्यकारी समिति की बैठक में यह फैसला किया।

संघ ने पिछले साल इसी दिन कोरोना वायरस महामारी के कारण अपनी सभी गतिविधियों को निलंबित कर दिया था।

महिला लीग 25 मार्च से शुरू होगी जबकि अप्रैल में कारपोरेट फुटसाल लीग का आयोजन होगा।

नया 2021-22 सत्र जून में दिल्ली कप के साथ शुरू होगा जो नाकआउट प्रतियोगिता है और संघ से मान्यता प्राप्त सभी क्लब इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इसके बाद सी डिविजन लीग होगी।

कार्यकारी समिति ने दिल्ली की राज्य टीम सब जूनियर लड़कियों (अंडर-15) के चयन ट्रायल 20 फरवरी से शुरू कराने का फैसला किया। इसके साथ राष्ट्रीय सब जूनियर चैंपियनशिप की तैयारी होगी जिसके जरिए भारत की अंडर-17 महिला टीम के लिए प्रतिभा की तलाश की जाएगी। इस टीम को अगले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में खेलना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमशरूम फार्मिंग यूनिट के नाले में जहरीली गैस के कारण पिंटू राजेश प्रसाद, व्यास सोहम कुमार और गौतम रामसुरन कुशवाहा की मौत

कारोबार41,823 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन?, योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को झटका!, देखिए जिलेवार आंकड़े

कारोबारडायमंड क्राॅसिंग पर ट्रेनाें काे झटकाें से मिलेगी मुक्ति?, सितंबर महीने से शुरू हाेगा काम, क्या होंगे फायदे?

भारतकार में AC नहीं चलाते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, ऐसा क्यों?, घर से निकलते समय जेब में प्याज लेकर चलो?, वीडियो

भारतस्कूल टाइमिंग में बदलाव, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक खुला रहने का निर्देश, 27 अप्रैल से लागू

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!